HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Taliban banned music : तालिबान ने संगीत वाद्य यंत्रों को जला दिया, अब लगाया म्यूजिक पर बैन

Taliban banned music : तालिबान ने संगीत वाद्य यंत्रों को जला दिया, अब लगाया म्यूजिक पर बैन

अफगानिस्तान में दोबारा सत्ता में आने के बाद से तालिबान ने आए दिन फरमानों की घोषणा करता रहता है। शिक्षा ,मनोरंजन और महिलाओं के पहनावे ​को लेकर बैन लगाने वाले तालिबान ने अब संगीत पर बैन लगा दिया है। तालिबान ने संगीत वाद्य यंत्रों को जला दिया।गिटार, तबला, हारमोनियम सभी फूंक डाले।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Taliban banned music : अफगानिस्तान में दोबारा सत्ता में आने के बाद से तालिबान ने आए दिन फरमानों की घोषणा करता रहता है। शिक्षा ,मनोरंजन और महिलाओं के पहनावे ​को लेकर बैन लगाने वाले तालिबान ने अब संगीत पर बैन लगा दिया है। तालिबान ने संगीत वाद्य यंत्रों को जला दिया।गिटार, तबला, हारमोनियम सभी फूंक डाले। तालिबान  का कहना है कि संगीत युवाओं को गुमराह कर सकता है और समाज को नष्ट कर सकता है। 1990 के दशक के अंत में जब उग्रवादी समूह सत्ता में थे तब उन्होंने संगीत पर प्रतिबंध लगा दिया था।

पढ़ें :- Sri Lanka Presidential elections : श्रीलंका में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होंगे राष्ट्रपति चुनाव : चुनाव आयोग

खबरों के मुताबिक तालिबान ने अफगानिस्तान में संगीत वाद्य यंत्रों को जला दिए हैं। घटना बीते सप्ताह शनिवार की है। तालिबान ने अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तबला, हारमोनियम और गिटार जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट इकट्ठा कर उनमें आग लगा दी। कई सौ डॉलर्स के ये वाद्ययंत्र हेरात के वेडिंग हॉल्स से जब्त किए गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...