1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टीम इंडिया के क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा परिवार संग पहुंचे गिरिराज जी की शरण , टेका माथा

टीम इंडिया के क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा परिवार संग पहुंचे गिरिराज जी की शरण , टेका माथा

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा रविवार को गिरिराज जी की शरण पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए गिरिराज पर दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने पत्नी पूजा पाबरी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ परिक्रमा कर जतीपुरा स्थित मुकुट मुखारबिंद स्थित शिला पर माथा टेका और पूजा कर मनौती मांगी। क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के गोवर्धन आगमन की सूचना पर उनके फैन उनकी एक झलक पाने को उत्सुक दिखे। इस दौरान पुजारा अपने फैन व मीडिया से बचते नजर आए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गोवर्धन। भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा रविवार को गिरिराज जी की शरण पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए गिरिराज पर दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने पत्नी पूजा पाबरी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ परिक्रमा कर जतीपुरा स्थित मुकुट मुखारबिंद स्थित शिला पर माथा टेका और पूजा कर मनौती मांगी। क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के गोवर्धन आगमन की सूचना पर उनके फैन उनकी एक झलक पाने को उत्सुक दिखे। इस दौरान पुजारा अपने फैन व मीडिया से बचते नजर आए।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

बताते चलें कि भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के प्रशंसकों की भीड़ लग गई तथा सेल्फी लेने में जुटे सभी लोग बमुश्किल भीड़ पर कंट्रोल कर क्रिकेटर उनके परिवार को गाड़ी तक पहुंचाया। वही जब मीडिया की टीम ने चेतेश्वर पुजारा से बात करने की कोशिश की तो वह बचते हुए नजर आए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...