1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अचानक टीम इंडिया में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री, आखिरी वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान

अचानक टीम इंडिया में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री, आखिरी वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेला जाएगा…

By Harsh 
Updated Date

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है, इसलिए आखिरी मैच औपचारिक जरूर है, लेकिन इसी मुकाबले से पहले भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

पढ़ें :- महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर टीम इंडिया, थोड़ी देर में बांग्लादेश से सामना

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को घोषणा की कि तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा पूरी तरह फिट होकर भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। घुटने की चोट से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद उन्होंने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है।

हर्षित राणा को इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच के दौरान घुटने के लिगामेंट में चोट लगी थी। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और करीब पांच महीने तक वह क्रिकेट से दूर रहे। इसी वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसे बड़े टूर्नामेंट भी मिस करने पड़े।

दिलचस्प बात यह है कि गौतम गंभीर के भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के बाद हर्षित राणा को लगातार टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसे लेकर कई बार सवाल भी उठे, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने अपने प्रदर्शन से भरोसा जीतने की कोशिश की। अब फिट होकर लौटने के बाद एक बार फिर उनके पास खुद को साबित करने का मौका होगा।

चेन्नई में होने वाला तीसरा वनडे भारतीय टीम के लिए नए खिलाड़ियों को परखने का अवसर भी माना जा रहा है। ऐसे में हर्षित राणा को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और हर्षित राणा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...