1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. Teddy Day Special: आखिर क्यों मनाया जाता है टेडी डे, पढ़ें इसके पीछे की कहानी

Teddy Day Special: आखिर क्यों मनाया जाता है टेडी डे, पढ़ें इसके पीछे की कहानी

आज 10 फरवरी को वैलेंनटाइन वीक का चौथा दिन है। आज के दिन लव बर्ड एक दूसरे को टैडी बियर गिफ्ट करते है। पर क्या आप जानते है इसके पीछे का काफी दिलचस्प स्टोरी है। तो चलिए फिर जानते है टैडी डे की शुरुआत कब और कैसे हुई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Teddy Day Special: आज 10 फरवरी को वैलेंनटाइन वीक का चौथा दिन है। आज के दिन लव बर्ड एक दूसरे को टैडी बियर गिफ्ट करते है। पर क्या आप जानते है इसके पीछे का काफी दिलचस्प स्टोरी है। तो चलिए फिर जानते है टैडी डे (Teddy Day) की शुरुआत कब और कैसे हुई।

पढ़ें :- रूस की जूली को बिहारी लड़के से हुआ ऐसा प्यार, कि शादी के लिए सात समंदर पार की सरहदें लांघकर पहुंची बिहार

ऐसा कहा जाता है कि 14 नवंबर 1902 में जब यूएस के राष्ट्रपति थियोडोर रुजवेल्ट थे तो उस समय वह जंगल में शिकार करने गए थे। शिकार के दौरान राष्ट्रपति रूजवेल्ट के साथ उनकी फ्रेंड होल्ट कोलीर भी थी। शिकार के दौरान कोलीर ने एक काले रंग के भालू को पकड़ लिया। उन्होंने भालू को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसे मारने की अनुमति राष्ट्रपति से मांगा। राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने घायल अवस्था में भालू को देखा तो उनका दिल पसीज गया। उन्होंने कहा एक बाँधे हुए जानवर को मारना शिकार के नियमों के खिलाफ है।

रूजवेल्ट ने भालू को मारा नहीं उन्होंने इस भालू का कार्टून बनवाया। कार्टून कलाकार क्लिफ़र्ड बेरीमैन ने इस घटना पर आधारित एक कार्टून बनाया, जो 16 नवंबर 1902 को वाशिंगटन पोस्ट न्यूज़पेपर में भी प्रकाशित हुआ। बाद में इस रूजवेल्ट के कार्टून को एक रूसी यहूदी नामक मॉरिस मिकटोम ने देखा, जो दिन में ब्रुकलिन में मीठा बेचता था। मोरिस दिन में कैंडी बेचता था और रात में अपनी पत्नी के साथ सॉफ्ट टॉय्स बनाता था। कार्टून से प्रेरित होकर मिकटोम ने कपड़े से एक भालू का खिलौना बनाया और उसे अपनी दुकान में रखा और नीचे ‘टेडी बियर’ लिखा।

टेडी क्योंकि पूर्व यूएस राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट का उपनाम टेडी था और उन्होंने एक भालू की ज़िंदगी बचाई थी। मिकटोम ने एक समान खिलौना बनाया और उसे राष्ट्रपति रूजवेल्ट को भेजा जो ने तुरंत इसके लिए अपनी अनुमति दी। एक अद्वितीय और अनूठे खिलौने के रूप में इसे लोगों ने बहुत पसंद किया। मिकटोम ने यहां तक कि उन्होंने अपनी आइडियल नॉवेल्टी और टॉय कंपनी स्थापित की और इसे बहुत व्यापक रूप से उत्पादित किया। उसके बाद, टेडी बियर प्रेम का प्रतीक बन गया और बाद में 10 फरवरी को टेडी डे मनाना शुरू हो गया।

पढ़ें :- मदीना में इन्फ्लुएंसर फैजू ने किया निकाह, पहली बार दिखाई अपनी पत्नी की झलक; तस्वीरें वायरल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...