1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America abortion law : अमेरिका विवादित गर्भपात कानून पर अस्थाई रोक, पूरे देश में कोहराम

America abortion law : अमेरिका विवादित गर्भपात कानून पर अस्थाई रोक, पूरे देश में कोहराम

अमेरिका में फेडरल जज ने टेक्सास में विवादित गर्भपात कानून पर अस्थाई रोक लगा दी है।पूरे अमेरिका में इस कानून के विरोध में म​हिलाएं सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहीं है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

ऑस्टिन: अमेरिका में फेडरल जज ने टेक्सास में विवादित गर्भपात कानून पर अस्थाई रोक लगा दी है।पूरे अमेरिका में इस कानून के विरोध में म​हिलाएं सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहीं है। वहां गर्भपात कानून की लड़ाई तेज हो गई। टेक्सास में एक सितंबर को लागू किए गए इस कानून के तहत लगभग हर तरह के गर्भपात पर रोक लग गई थी। इस कानून के मुताबिक, भ्रूण में दिल की धड़कन के पाए जाने के बाद गर्भपात कराने पर मनाही है। फेडरल जज ने अपना फैसला सुनाते हुए इस संवैधानिक अधिकार पर हमला बताया है।

पढ़ें :- सेम सेक्स संबंधों पर होगी 15 साल की कैद; ट्रांसजेंडरों को भी जेल, इस देश ने पारित किया सख्त कानून

क्या था कानून में?
धड़कन का पता अमूमन गर्भ के छठे हफ्ते में चलता है लेकिन कई मामलों में इस अवधि तक महिलाओं को पता नहीं चल पाता है कि वो गर्भवती हैं। इस कानून में बलात्कार के मामलों से हुए गर्भ धारण के लिए भी कोई छूट नहीं है। पूरे देश में इस कानून का विरोध हो रहा है।

113 पन्नों के अपने फैसल में जज पिटमैन ने कहा कि टेक्सस के अधिकारियों ने “एक अभूतपूर्व और आक्रामक योजना बनाई है जिसने राज्य के नागरिकों से एक महत्वपूर्ण और स्थापित संवैधानिक अधिकार छीन लिया है.”

 

व्हाइट हाउस ने फैसले का स्वागत करते हुए उसे टेक्सास में महिलाओं के संवैधानिक अधिकार को बहाल करने की राह में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

पढ़ें :- स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना और काजल लाए गए भारत , थाईलैंड से हुए थे गिरफ्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...