1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के ठाणे में सीमेंट मिक्सर ट्रक से टकराई वैन, हादसे में 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में सीमेंट मिक्सर ट्रक से टकराई वैन, हादसे में 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है , जहां सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे के आसपास हुआ। हादसा मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Maharashtra, thane :  महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है , जहां सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे के आसपास हुआ। हादसा मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। जानकारी के मुताबिक ,कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन मे सवार 11 लोगों की मौत  मौके पर ही हो गई। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है बाकी की पहचान जारी है। मृतकों मे 8 पुरुष और 3 महिलाएं है। घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लगा रहा।

पढ़ें :- गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों को कुचला, 7 की मौत

वैन में ड्राइवर समेत 12-13 लोग सवार थे। वैन कल्याण से मुरबाड के बीच चलती थी। रोजाना की तरह वैन आज सुबह भी सवारियों को लेकर कल्याण से मुरबाड जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं, इसी दौरान रैता ब्रिज पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी वजह से वैन में सवार किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इनमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों की हालत भी गंभीर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...