1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी जी और उनकी स्व. माताजी के लिए कहे गए अपशब्द, राहुल गांधी की निम्न स्तर की नकारात्मक राजनीति का प्रतीक: अमित शाह

मोदी जी और उनकी स्व. माताजी के लिए कहे गए अपशब्द, राहुल गांधी की निम्न स्तर की नकारात्मक राजनीति का प्रतीक: अमित शाह

बिहार में चल रही ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ में मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कहे गए अपशब्द, राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई निम्न स्तर की नकारात्मक राजनीति का प्रतीक है। मैं इसकी निंदा करता हूं। हर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे हैं।'

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार में इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दो का इस्तेमाल किया गया। इस घटना को लेकर सियासी हंगमा मचा हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी निंदा करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में चल रही ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ में मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कहे गए अपशब्द, राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई निम्न स्तर की नकारात्मक राजनीति का प्रतीक है। मैं इसकी निंदा करता हूं। हर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे हैं।’

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट

उन्होंने कहा, परिश्रम करके अपने बच्चों को संस्कारित करने वाली एक मां का अपमान कर राहुल गांधी की पार्टी ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं। राजनीति में इससे ज़्यादा पतन और क्या होगा? जनता इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। राजनीतिक जीवन में इससे बड़ी कोई गिरावट नहीं हो सकती और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं राहुल गांधी से आग्रह करना चाहता हूं कि अगर उनमें जरा भी शर्म बची है, तो उन्हें पीएम मोदी, दिवंगत मां और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ईश्वर सभी को सद्बुद्धि दे।’

पढ़ें :- इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल में बंगाली फिल्म पुरतावन की हुई स्क्रीनिंग, दिग्गज स्टार शर्मिला टैगोर ने निभाया मां का रोल

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत
बता दें कि, इस मामले को लेकर बिहार का राजनीति पारा बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां पर जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने बीच बचाव कर मामले का शांत कराया।

पढ़ें :- VIDEO: युवक ने युवती से की छेड़खानी, पुलिस से कि शिकायत तो आरोपी देने लगा धमकी, पीड़िता ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...