1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. छप चुके थे कार्ड और दुल्हन भी थी तैयार, फिर जानें किस वजह से टूटी थी मनोज मुंतशिर की शादी

छप चुके थे कार्ड और दुल्हन भी थी तैयार, फिर जानें किस वजह से टूटी थी मनोज मुंतशिर की शादी

मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) 'आदिपुरुष' (Adipurush) के रिलीज होने के बाद से विवादों में घिरें हुए हैं। फिल्म में उन्होंने फिल्म में कई विवादित डायलॉग्स लिखे थे। ऑडियंस की आलोचना के बाद मेकर्स ने मनोज को डायलॉग्स में बदलाव करने के लिए कहा । अब फिल्म के विवादित डायलॉग्स को बदल दिए गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के रिलीज होने के बाद से विवादों में घिरें हुए हैं। फिल्म में उन्होंने फिल्म में कई विवादित डायलॉग्स लिखे थे। ऑडियंस की आलोचना के बाद मेकर्स ने मनोज को डायलॉग्स में बदलाव करने के लिए कहा । अब फिल्म के विवादित डायलॉग्स को बदल दिए गए हैं।

पढ़ें :- Kapil Sharma और Sunil Grover के बीच जारी जंग खत्म, इस शो से करेंगे दोनों वापसी

मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir)  की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सब जानते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में शायद ही कोई जानता हो। क्या आप जानते हैं उनकी पहली शादी लिखने के प्रोफेशन की वजह से टूट गई थी? यहां तक कि उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। हम आपको इससे जुड़ा किस्सा बता रहे हैं।

इसका खुलासा मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir)  एक बार जब ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे, तब उन्होंने अपनी लव लाइफ और उनके लिखने के प्रोफेशन की वजह से शादी टूटने की घटना का किया था। मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir)  ने शो में बताया था कि 13 मई 1997 में उनकी शादी होने वाली थी। कार्ड भी छप गए थे। शादी से एक महीने पहले यानी अप्रैल में उस लड़की का भाई मुझसे मिलने आया था।

मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir)  ने कहा कि लड़की के भाई ने मुझसे मेरे करियर प्लानिंग के बारे में पूछा। मैंने कहा कि मैं गीतकार बनना चाहता हूं।उसने कहा कि अच्छी बात है, लेकिन करियर में इसके अलावा क्या करोगे?

मनोज ने कहा कि मैं फुलटाइम गीतकार बनूंगा।  वो घर गया और इसके बाद रिश्ता तोड़ने की खबर मिली। मुझे दुख हुआ।  मैं उस लड़की से प्यार करने लगा था, लेकिन प्यार और लेखन में किसी एक को चुनना था।  मैंने लेखन को चुना। मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir)  ने ये शादी टूटने के बाद फैसला किया कि वह अब किसी से प्यार करने के बाद ही शादी करेंगे। फिर उन्होंने नीलम से शादी की। नीलम भी एक लेखिका हैं। नीलम और मनोज का एक बेटा है, जिसका नाम आरू शुक्ला है।

पढ़ें :- अब टीवी पर नहीं नेटफ्लिक्स पर नजर आएगा "द कपिल शर्मा शो"

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...