1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Covid-19 : डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले बढ़कर हुए 52, मंत्रालय ने कहा- दूसरी लहर नहीं हुई खत्म

Covid-19 : डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले बढ़कर हुए 52, मंत्रालय ने कहा- दूसरी लहर नहीं हुई खत्म

कोरोना महामारी के घातक प्रभाव से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है।कोरोना की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा दिया। कोरोना वायरस हर बार अपना रूप बदल कर हमला कर रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के घातक प्रभाव से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है।कोरोना की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा दिया। कोरोना वायरस हर बार अपना रूप बदल कर हमला कर रहा है। इस बीच वायरस के एक और घातक रूप से देश का सामना हो रहा है।यह नया रूप है  डेल्टा प्लस वेरिएंट। कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले देश भर में बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 52 केस कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के सामने आ चुके हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक सुजीत सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत के 18 जिलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 52 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

 

देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीसी के निदेशक ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट बहुत मजबूत है, वो पुराने वेरिएंट अल्फा से कई अधिक मजबूत है, जिसे पहले B.1.1.7 के रूप में जाना जाता था और पहली बार यूके में पहचाना गया था। सिंह ने बताया कि 8 राज्यों में 50 प्रतिशत से अधिक डेल्टा वेरिएंट के केस पाए गए हैं, जो अब भारत में चिंता का विषय है। ये राज्य आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल है।

 

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में कोरोना के ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट को ‘चिंता का रूप’ घोषित किया था।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...