1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Har Har Shambhu वाली Farmani Naaz पर चढ़ा देश भक्ति का बुखार, फौजियों के संग फहराया तिरंगा

Har Har Shambhu वाली Farmani Naaz पर चढ़ा देश भक्ति का बुखार, फौजियों के संग फहराया तिरंगा

हर हर शंभू' गाकर मशहूर हुईं फरमानी नाज के गाने पर भले ही विवाद हो रहा है, मगर इतना तो तय है कि फरमानी नाज की फैन फॉलोइंग हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही है। फरमानी के प्रशंसक केवल आम लोग ही नहीं हैं

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: ‘हर हर शंभू’ गाकर मशहूर हुईं फरमानी नाज के गाने पर भले ही विवाद हो रहा है, मगर इतना तो तय है कि फरमानी नाज की फैन फॉलोइंग हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही है। फरमानी के प्रशंसक केवल आम लोग ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय सैनिक भी फरमानी के गाने को पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

वीडियो में कई सारे जवान फरमानी नाज संग फैन मोमेंट शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फॉर्मल यूनिफॉर्म में कई सारे जवान फरमानी संग सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ सैनिकों के हाथ में तिरंगा झंडा भी है। फरमानी भी वीडियो में अपने फेम और उन्हें मिल रही इज्जत को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

देखें वीडियो 

वीडियो को फरमानी नाज के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। देश के जवानों से इतनी इज्जत और सम्मान पाकर किसी का भी दिल खुश हो सकता है। फरमानी की खुशी भी सातवें आसमान पर हैं। ये वीडियो देखकर फरमानी के प्रशंसकों का दिल खुशी से बाग-बाग हो जाएगा।

पढ़ें :- Video: हीरामंडी स्क्रीनिंग में रेखा ने ऋचा चड्ढा को आशीर्वाद दिया, बेबी बंप पर किस करते कही ये बात
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...