1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. श्री राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में दर्ज हुई FIR महज़ एक दिखावा, प्रभावशाली लोगों को बचाने की हो रही है कोशिश: केजरीवाल

श्री राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में दर्ज हुई FIR महज़ एक दिखावा, प्रभावशाली लोगों को बचाने की हो रही है कोशिश: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम से देशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अयोध्या दौरे के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे वह पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को रामलला के दर्शन किए। करीब 11 बजे उन्होंने रामलला के दरबार में दर्शन—पूजन किया। इसके बाद वो हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- E20 Petrol को लेकर देश में बढ़ा सियासी बवाल, केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा-गाड़ियों के माइलेज हो रहे कम, दाम में हो कटौती

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम से देशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अयोध्या दौरे के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे वह पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

वहीं, इस दौरान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में हुई एफआईर पर भी अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि, अयोध्या श्री राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में दर्ज की गई FIR महज़ एक दिखावा है। इतने बड़े घोटाले को इतने लंबे समय तक केवल जूनियर कर्मचारी अकेले अंजाम नहीं दे सकते थे। साफ़ है कि इसकी कड़ियां इससे कहीं ऊपर तक जाती हैं। प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरा दोष निचले स्तर के कर्मचारियों पर मढ़ा जा रहा है।

बता दें कि, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खुलासे के बाद एसआईटी का गठन हुआ। एसआईटी गठन के बाद मामले की प्राथमिक जांच रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप दी है। वहीं, इसके बाद गुरुवार शाम को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गयी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा के अलावा गणना कर्मी मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र व गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव और कई अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। इसके बाद अब पुलिस ने टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

पढ़ें :- बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित पीए प्रमोद नौटियाल पर अब पुलिस केस दर्ज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...