1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दोस्त के बुलाने पर युवती मिलने पहुंची उसके गांव, आरोपी ने अपने दस दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

दोस्त के बुलाने पर युवती मिलने पहुंची उसके गांव, आरोपी ने अपने दस दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

बिहार के भोजपुर जनपद में एक युवती के साथ उसके ही दोस्तों ने हैवानियत की सभी हदे पार कर दी। युवती के दोस्त ने पहले युवती को मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने दस साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार के भोजपुर जनपद में एक युवती के साथ उसके ही दोस्तों ने हैवानियत की सभी हदे पार कर दी। युवती के दोस्त ने पहले युवती को मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने दस साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती की हालत बिगड़ने पर सभी आरोपी युवती को मरणसन्न अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पढ़ें :- आठ माह की गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही, जेठ हैवान बन खेत में उसके साथ करता रहा दुष्कर्म

बिहार के भोजपुर जनपद के करनामेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की दोस्ती पास के ही गांव संइया के डेरा निवासी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव से थी। लल्लू यादव के बुलाने पर पीड़ित युवती गांव संइया का डेरा मिलने गई थी। इस दौरान लल्लू अपने दोस्तों के पहले से मौजूद था। युवती के आते ही लल्लू उसे एक खाली जगह पर ले गया, जहां पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की हालत खराब होने पर सभी आरोपी उसे मरणसन्न अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए। किसी तरह युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवती को लेकर अस्पताल गए और पुलिस की सूचना दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मख्य आरोपी लल्लू यादव सहित दस लोगों पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों में दो युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...