Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Habit of Eating Cold Food is Harmful: ठंडा खाना खाने की आदत कर सकती है आपको बीमार, हो सकते हैं ये नुकसान

Habit of Eating Cold Food is Harmful: ठंडा खाना खाने की आदत कर सकती है आपको बीमार, हो सकते हैं ये नुकसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Habit of Eating Cold Food is Harmful:  नौकरीपेशा के लिए बाहर रहने वाले लोगों से लेकर घर में रहने वाली कई महिलाएं भी काम के चक्कर में ठंडा खाना ही खाते है। नौकरीपेशा वाले लोग सुबह का बना लंच टिफिन में रखे रखे जब तक खाते है वो ठंडा हो चुका होता है।

पढ़ें :- रोज रोज जल्दी में नहीं खाते ब्रेकफास्ट तो शरीर को होते हैं ये नुकसान

ठंडा खाना खाने की बजाय उसे खाने से पहले गर्म जरुर कर लें

कई महिलाएं भी खाने को बिना गर्म किए ही ऐसे ही खा लेती है। पर क्या आप जानते है ठंडा खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं कई महिलाएं तो दिन में अधिक खाना बना लेती है फिर उसे फ्रिज में रख कर रात तक खाती है।

जहां तक संभव हो गर्मा गर्म पका फ्रेश खाना खाएं

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ठंडे खाने में बैक्टीरिया हो सकते है। गर्म खाने में बैक्टीरिया पैदा नहीं होते है। इसलिए ठंडा खाना खाने की बजाय उसे खाने से पहले गर्म जरुर कर लें। जहां तक संभव हो गर्मा गर्म पका फ्रेश खाना खाएं।

ठंडा खाना खाने से पाचन से संबंधित कई दिक्कतें भी हो सकती है।गर्म खाना खाने से आसानी से एब्जार्ब हो जाता है। गर्म खाने को पचाने के लिए हमारे शरीर को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। आसानी से पच जाता है।

आपकी पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है

पढ़ें :- दिल की सेहत अच्छी रखती है और कोलेस्ट्रॉल को सुधारने में हेल्प करती है इमली

इसके अलावा गर्म खाना खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। जबकि ठंडा खाना खाने से मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ सकता है। अगर आप ठंडा खाना खाने की आदत है या फिर ठंडा खाना पसंद है तो इससे आपकी पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है। गैस और सूजन सहित पेट से संबंधित कई रोग हो सकते है।

Advertisement