1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में पकड़े गए, हादसे में 25 लोगों की गयी थी जान

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में पकड़े गए, हादसे में 25 लोगों की गयी थी जान

Goa Nightclub Fire Case: गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ी खबर सामने आयी है। इस हादसे में आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। नाइट क्लब में छह दिसंबर की रात अचानक आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। इससे पहले नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- स्मृति मंधाना शादी टूटने के दर्द से उभर चुकीं! खुले मंच से बोलीं- मैं ज्यादा सोचकर जिंदगी मुश्किल नहीं बनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले से जुड़े लोगों ने बताया है कि क्लब के दो मालिक और रिश्ते में सगे भाई, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को ट्रायल का सामना करने के लिए भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) गोवा सरकार की उस रिक्वेस्ट पर विचार कर रहा है जिसमें नॉर्थ गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के को-ओनर लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द करने की बात कही गई है। ये दोनों भाई 6 दिसंबर को आरपोरा में लगी आग के तुरंत बाद भारत छोड़कर चले गए थे, जिसके लिए CBI के कहने पर पहले ही इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।

गोवा पुलिस की जांच में पता चला है कि जब इमरजेंसी टीमें आग बुझाने में लगी थीं, तब भाइयों ने थाईलैंड के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर लिए थे। अधिकारियों के मुताबिक, गौरव और सौरभ ने 7 दिसंबर को सुबह 1:17 बजे MakeMyTrip पर अपने टिकट बुक किए थे, उस समय फायर फाइटर और पुलिस अरपोरा में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के अंदर फंसी आग को बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। एक अधिकारी ने कहा, “जब गोवा पुलिस और गोवा फायर सर्विस आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थीं, तब लूथरा भाई देश से भागने की तैयारी कर रहे थे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...