1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जितना उनकी कुर्सी को खतरा होगा उतना ही वे सांप्रदायिक हो जाएंगे…सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

जितना उनकी कुर्सी को खतरा होगा उतना ही वे सांप्रदायिक हो जाएंगे…सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाराबंकी पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा, भाजपा सरकार रुकने वाली नहीं है। ये सरकार जितना बोलती उतना करती है। उतना ही बोलती है जितना करती है। जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं वह दिन आने वाला नहीं है। बाबरी मस्जिद अब कभी भी नहीं बनने वाली है। हम अपनी विरासत को यूं ही मजबूत करेंगे। याद करिए 500 साल बाद अयोध्या में गौरवपूर्ण क्षण आया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री उर्दू के खिलाफ थे लेकिन कमायत की बात कर रहे हैं। कमायत के अलावा उन्हें कोई दूसरा शब्द इस्तेमाल करना चाहिए। जब मुख्यमंत्री घिर जाते हैं और भाजपा कमजोर हो जाती है और कुर्सी जाने का डर बढ़ जाता है तब वे सांप्रदायिक हो जाते हैं। जितना उनकी कुर्सी को खतरा होगा उतना ही वे सांप्रदायिक हो जाएंगे।

पढ़ें :- जो भी सुरक्षा में बाधक बनेगा कानून उसको ऐसा मजा चखाएगा कि उसकी आने वाली सात पीढ़ियां याद करेंगी: सीएम योगी

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाराबंकी पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा, भाजपा सरकार रुकने वाली नहीं है। ये सरकार जितना बोलती उतना करती है। उतना ही बोलती है जितना करती है। जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं वह दिन आने वाला नहीं है। बाबरी मस्जिद अब कभी भी नहीं बनने वाली है। हम अपनी विरासत को यूं ही मजबूत करेंगे। याद करिए 500 साल बाद अयोध्या में गौरवपूर्ण क्षण आया।

उन्होंन आगे कहा कि, कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। यहां का कानून मानोगे और कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे। कानून तोड़कर अगर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है जो कभी पूरा नहीं होने वाला है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के क्या हालात थे? कोई पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मना सकते थे। कोई सुरक्षित नहीं था। हर तीसरे-चाथे दिन किसी ने किसी शहर और जिले में कर्फ्यू लग जाता था। किसी भी गरीब के जमीन पर कब्जा कर लिया जाता था लेकिन सरकार बदलते ही सारी अराजकता गायब हो गई।

उन्होंने आगे कहा, अब प्रदेश में कोई आराजकत्ता नहीं हो रही है। बड़े-बड़े पर्व और त्योहार हो रहे हैं। सुरक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है, जो भी सुरक्षा में बाधक बनेगा, कानून को ठेंगा दिखाएगा, तो कानून उसको ऐसा मजा चखाएगा कि उसकी आने वाली सात पीढ़ियां याद करेंगी। साथ ही कहा, स्वतंत्र भारत में वर्ष 1947 से सरकारें हैं, लेकिन गरीबों के मकान नहीं बन पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब आए तब प्रदेश के 60 लाख गरीबों को एक-एक आवास हम लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में दिया।

पढ़ें :- अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई है... लोकसभा में ट्रेड डील पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...