1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद चिंताजनक, हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए: राहुल गांधी

सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद चिंताजनक, हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं। मेरी अपील है कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुंचें, घायलों को तुरंत सर्वोत्तम संभव इलाज मिले, ताकि किसी को भी बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला बिल्डिंग गिर गई। दर्दनाक हादसे में 40 से 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं, रेस्क्यू के दौरान कई लोगों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम लगातार ज़मीन पर छात्रों के लिए बचाव कार्य का काम कर रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए।

पढ़ें :- 'बिहार पुलिस ने पैर नहीं, सेना में जाने के सपने तोड़े', राहुल,बोले- मोदी जी इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी, क्या इनके टूटे सपने आप लौटा सकते हैं?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं। मेरी अपील है कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुंचें, घायलों को तुरंत सर्वोत्तम संभव इलाज मिले, ताकि किसी को भी बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।

उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। छात्रों का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा था-अब हालात जानलेवा हैं। कॉलेज या विश्वविद्यालय में अच्छे हॉस्टल न होने के कारण छात्र PG में एक छत के नीचे 40-40 की संख्या में, अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...