यूपी के बहराइच जिले (Bahraich District) के बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) में बच्चों की मुफ्त किताबों (Free Books) को रद्दी के भाव बेचने के मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। इसका वीडियो शेयर कर कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि यूपी में भ्रष्टाचार का आलम देखिए बहराइच में बच्चों को बांटने के लिए आईं करीब 16,000 किताबों को 4 रुपए किलो में कबाड़ी को बेच दिया गया।
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले (Bahraich District) के बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) में बच्चों की मुफ्त किताबों (Free Books) को रद्दी के भाव बेचने के मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। इसका वीडियो शेयर कर कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि यूपी में भ्रष्टाचार का आलम देखिए बहराइच में बच्चों को बांटने के लिए आईं करीब 16,000 किताबों को 4 रुपए किलो में कबाड़ी को बेच दिया गया।
पार्टी ने लिखा कि मामला सामने आया तो ये किताबें एक ट्रक में लोड पाई गईं, जिन्हें उत्तराखंड भेजा जाना था। साफ है कि BJP के राज में शिक्षा का सौदा किया जा रहा है और हर साल स्कूलों पर तालाबंदी की जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि फंडा साफ है कि ‘बच्चे भले न पढ़ें, बस BJP की तिजोरी में माल बढ़े’।
यूपी में भ्रष्टाचार का आलम देखिए 👇
बहराइच में बच्चों को बांटने के लिए आईं करीब 16,000 किताबों को 4 रुपए किलो में कबाड़ी को बेच दिया गया।
मामला सामने आया तो ये किताबें एक ट्रक में लोड पाई गईं, जिन्हें उत्तराखंड भेजा जाना था।
पढ़ें :- Araria Horrific Murder : ठेले वाले ने वाहन चालक का सिर धड़ से किया अलग, फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटकर मार डाला
साफ है- BJP के राज में शिक्षा का सौदा किया जा रहा… pic.twitter.com/x5dCIUZZr9
— Congress (@INCIndia) February 23, 2026
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी (District Magistrate Akshay Tripathi) ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद आठ विभागीय सदस्यों को दोषी पाया है। सोमवार को डीएम ने दो अनुचरों को निलंबित और तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ तीन अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की। जांच में सामने आया कि स्टॉक से हजारों किताबें कम थीं, जिन्हें कबाड़ी के जरिए उत्तराखंड भेजा जा रहा था। वहीं, पुलिस ने अब इस मामले में एक्शन लेते हुए अब चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।