1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 22 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और इससे पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त

22 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और इससे पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त

बिहार विधानसभा को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम अपने पर्व-त्योहारों और विशेष रूप से लोक आस्था के महापर्व छठ को मनाते हैं, उसी तरह से बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान को उत्साह के साथ मनाएं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम अपने पर्व-त्योहारों और विशेष रूप से लोक आस्था के महापर्व छठ को मनाते हैं, उसी तरह से बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान को उत्साह के साथ मनाएं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने चला मास्टरस्ट्रोक, ‘PDA’ के ‘A’ का बताया नया मतलब

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कहा कि, बिहार में सफलता के साथ SIR की प्रक्रिया पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट को शुद्ध करने वाले BLO का धन्यवाद किया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि 22 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और इससे पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव आयोग की पूरी टीम दो दिनों से बिहार में है।

उन्होंने आगे कहा, हमारी टीम दो दिनों के इस भ्रमण के पहले भी चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बैठक हो चुकी है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विभिन्न स्तरों पर बैठक कर चुके हैं। मुख्य सचिव, बाकी विभागीय सचिवों और डीजीपी के साथ भी बैठक कर चुके हैं। साथ ही कहा कि, बूथ लेवल एजेंट्स की पहली बार चुनाव आयोग ने ट्रेनिंग की। बिहार के सभी बूथ लेवल एजेंट्स-1 की ट्रेनिंग कुछ माह पहले ही दिल्ली में ट्रेनिंग हुई। उसके बाद बूथ लेवल ऑफिसर्स की ट्रेनिंग हुई। इसके बाद देशभर के 700 बूथ लेवल सुपरवाइजर्स-एजेंट्स की ट्रेनिंग की गई।

किसी भी बूथ पर नहीं होंगे 1200 ज्यादा वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि, BLO जब मतदाता के पास जाए तो मतदाता उन्हें अच्छे से पहचान पाए, इसके लिए उनके लिए भी ID कार्ड शुरू किए गए हैं। अब पोलिंग बूथ के बाहर मोबाइल जमा कर वोट देने की सुविधा की गई है। इससे पहले मोबाइल घर या कहीं और छोड़कर आना होता था। सीईसी ने बताया कि अब बिहार के अलावा देश के किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे।

100 मीटर के दायरे में अपना स्टॉल लगा सकेंगे प्रत्याशी
उन्होंने आगे कहा कि, प्रत्याशी मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में अपना स्टॉल लगा सकते हैं। अब हर पोलिंग स्टेशन की 100 प्रतिशत वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी को किसी तरह का संशय न रहे। ईवीएम में प्रत्याशियों की तस्वीर रंगीन होगी और उनका सीरियल नंबर भी बड़े फॉन्ट में होगा।

पढ़ें :- संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू; सरकार पेश करेगी 14 विधेयक, विपक्ष SIR पर मोर्चाबंदी के लिए तैयार

 

 

 

 

 

पढ़ें :- 'वे SIR पर हाउस में हंगामा कर सकते हैं...' संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक के बाद दिया बड़ा बयान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...