Ayodhya : राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे अभियान को लेकर सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने दुख व्यक्त किया है। जिसमें कथित तौर पर अयोध्या वासियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है। पवन पांडेय ने इस प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या वालों को गाली क्यों दे रहे हो, हम तो खुद पीड़ित हैं। रामधन का डाका डाला ट्रस्ट वालों ने। सबके नाम मालूम हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अयोध्या वालों को गंदी गंदी गाली दी जा रही है। हम तो सबको बता रहे हैं कि किसने रामधन लूट लिया। और उन्हें बचाया जा रहा है। कृपया सम्पूर्ण अयोध्यावासियों को गाली मत दीजिए।
Ayodhya : राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे अभियान को लेकर सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने दुख व्यक्त किया है। जिसमें कथित तौर पर अयोध्या वासियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है। पवन पांडेय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या वालों को गाली क्यों दे रहे हो, हम तो खुद पीड़ित हैं। रामधन का डाका डाला ट्रस्ट वालों ने। सबके नाम मालूम हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अयोध्या वालों को गंदी गंदी गाली दी जा रही है। हम तो सबको बता रहे हैं कि किसने रामधन लूट लिया। और उन्हें बचाया जा रहा है। कृपया सम्पूर्ण अयोध्यावासियों को गाली मत दीजिए।
सपा नेता पवन पांडेय ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “प्रिय देशवासियों एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम को मानने वाले सभी प्यारे बंधुओं और माताओं-बहनों, अयोध्या केवल एक स्थान नहीं, बल्कि मर्यादा, आस्था और प्रभु श्रीराम जी की पावन नगरी है। अयोध्यावासियों ने सदैव प्रभु श्रीराम जी का आदर और सम्मान किया है और उन्हें अपने हृदय में बसाकर पूजा है। अयोध्यावासियों ने कभी भी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के सम्मान के विपरीत कोई कार्य नहीं किया है। मैं सभी देशवासियों और प्रभु श्रीराम जी को मानने वाले लोगों से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूँ कि आप अयोध्यावासियों को कुछ न बोलिये। जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में डाका डाला, जिन्होंने रुपये और आभूषण चोरी किये, आप सिर्फ उनको कहिये। पूरी अयोध्या को बदनाम करना, पूरी अयोध्या पर आरोप लगाना बंद करिये।”
उन्होंने आगे लिखा, “जो ट्रस्ट में बैठे हुए लोग हैं, जो जिम्मेदार लोग हैं, जिनके संरक्षण में यह डकैती हुई, जिन्होंने अपने गुर्गों की भर्ती की, जिन्होंने राम मंदिर का पैसा चोरी किया और चढ़ावा चोरी किया, दोषी सिर्फ वही हैं। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि जो ट्रस्ट में बैठे हुए डकैत और चोर हैं, आप आरोप उन पर लगाइये, उनके बारे में बोलिए, उन्हें अपमानित करिये, लेकिन सम्पूर्ण अयोध्या और अयोध्यावासियों के बारे में कोई गलत टिप्पणी मत कीजिये। प्रभु श्रीराम के मंदिर से चढ़ावा चोरी और आभूषण चोरी की इस दुखद घटना से अयोध्यावासी स्वयं बहुत दुखी और परेशान हैं। अयोध्या की पावन धरती पर ट्रस्टियों और उनके चमचों ने चढ़ावा चोरी का जो काला अध्याय जोड़ा है, उसने अयोध्या की आत्मा को पीड़ा पहुँचाई है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से यही विनती है कि यह पूरा घटनाक्रम परत दर परत खुले और जो भी दोषी हैं, उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।”
प्रिय देशवासियों एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम को मानने वाले सभी प्यारे बंधुओं और माताओं-बहनों,
अयोध्या केवल एक स्थान नहीं, बल्कि मर्यादा, आस्था और प्रभु श्रीराम जी की पावन नगरी है। अयोध्यावासियों ने सदैव प्रभु श्रीराम जी का आदर और सम्मान किया है और उन्हें अपने हृदय में… pic.twitter.com/lieP7h5O4E
पढ़ें :- 'चढ़ावा चोरी केस में प्रियंका गांधी, केजरीवाल, संजय सिंह और रामगोपाल यादव से हो पूछताछ...' VHP ने जांच अधिकारी को लिखा पत्र
— Pawan Pandey (@pawanpandeysp) July 5, 2026
पांडेय ने कहा, “सोशल मीडिया पर मैं यह भी देख रहा हूँ कि कुछ लोगों के पेट में बहुत दर्द है। वे इसलिए बिलबिला रहे हैं क्योंकि चढ़ावा चोरी, चढ़ावे की चोरी और आभूषण की डकैती को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी ने उजागर कर दिया। अब वही अंधभक्त कंपनी बहुत आहत है और लगातार सोशल मीडिया पर अनर्गल प्रलाप कर रही है। लेकिन आपके अनर्गल प्रलाप से सच दबने वाला नहीं है। पूरे 140 करोड़ भारतीय जान चुके हैं कि चोरी किसने की और चोरी किसने करायी। यह प्रभु श्रीराम जी की माया और आशीर्वाद है कि चढ़ावा चोरी को खोलने का सौभाग्य आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को मिला। प्रभु श्रीराम जी की कृपा श्री अखिलेश यादव जी पर है। अयोध्या पवित्र है, अयोध्यावासी निर्दोष हैं। दोषी वे हैं जिन्होंने आस्था के मंदिर को अपनी लूट का अड्डा बनाने का दुस्साहस किया है। जय सियाराम।”