चडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने मेयर का चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी मनोज सोनकर ने बड़ा उलटफेर करते हुए ये जीत हासिल की है। भाजपा की इस जीत के बाद विपक्षी दलों के नेता वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।
नई दिल्ली। चडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने मेयर का चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी मनोज सोनकर ने बड़ा उलटफेर करते हुए ये जीत हासिल की है। भाजपा की इस जीत के बाद विपक्षी दलों के नेता वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।
इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स परलिखा कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र को जिस तरह से कुचला गया है, वह पूरे देश के सामने है। सत्ता के लिए नियम, कानून, लोकतंत्र, इसकी मर्यादा और संविधान को ताक पर रख दिया।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र को जिस तरह से कुचला गया है, वह पूरे देश के सामने है। सत्ता के लिए नियम, कानून, लोकतंत्र, इसकी मर्यादा और संविधान को ताक पर रख दिया।
देश की जनता देख रही है कि एक नगर तक की व्यवस्था में भी विपक्ष और जनता की आवाज को खुलेआम दबाया जा रहा है। अगर… pic.twitter.com/9DKPbQA3AH
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 31, 2024
पढ़ें :- Teacher Recruitment Scam : अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, 15 जून को पूछताछ के लिए बुलाया
इसके साथ ही लिखा कि, देश की जनता देख रही है कि एक नगर तक की व्यवस्था में भी विपक्ष और जनता की आवाज को खुलेआम दबाया जा रहा है। अगर स्थानीय निकायों में वे इस हद तक जा सकते हैं तो राज्य और केंद्रीय चुनावों में जनता भरोसा कैसे करे? जनता में भारी पैमाने पर संदेह व्याप्त हो रहा है।
बता दें कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही जीत का दावा कर रहे थे। बता दें कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार को 16 वोट मिले। वहीं आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किए। वहीं 8 वोट रद्द कर दिया गया।