1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. दुनिया की सबसे अमीर सिंगर Taylor Swift ने रचाई सगाई, अंगूठी की कीमत जानकार उड़ जाएँगे आपके होश

दुनिया की सबसे अमीर सिंगर Taylor Swift ने रचाई सगाई, अंगूठी की कीमत जानकार उड़ जाएँगे आपके होश

मोस्ट  पोपुलर अमेरिकन  सिंगर साथ ही दुनिया की सबसे अमीर संगीतकार टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अमेरिकी फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्सी (Travis Kelce) से सगाई कर ली है. दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने मंगलवार यानी 26 अगस्त 2025 को सगाई कर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। टेलर के  इंगेजमेंट की खबर सुन फैंस बहुत खुश नज़र आ रहे हैं। उनकी रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, लेकिन सभी की निगाहें टेलर स्विफ्ट की अंगूठी पर टंगी रह गई.

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- Indian Tankder Green Asha :  होर्मुज के रास्ते भारतीय जहाज पहुंचा मुंबई , लाया 15 हजार टन LPG

इंग्लिश टीचर और जिम टीचर करने जा रहे हैं शादी

टेलन ने अपनी सगाई की पांच रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर एक बेहद मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘आपके इंग्लिश टीचर और जिम टीचर अब शादी करने जा रहे हैं.’ हालांकि, उन्होंने अपनी इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स को फिलहाल बंद कर रखा है, लेकिन उनका यह पोस्ट फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

पढ़ें :- Project Mercury : NASA के 'ओरिजिनल सेवन' जिन्होंने अमेरिका को अंतरिक्ष की दौड़ में किया सबसे आगे

दो साल का रहा कपल का रोमांटिक सफर

टेलर और ट्रैविस का अफेयर पिछले दो साल से चल रहा है. साल 2023 की गर्मियों में इनकी लव-स्टोरी की शुरुआ हुई थी. जब केल्सी कैनसस सिटी में स्विफ्ट के एरास टूर में शामिल हुए थे. न्यू हाइट्स पॉडकास्ट पर केल्सी ने बताया, ‘मुझे निराशा हुई कि वह अपने शो से पहले या बाद में बात नहीं करतीं, क्योंकि उन्हें अपनी आवाज उन 44 गानों के लिए बचाकर रखनी होती है, जो वो गाती हैं. मैंने उनके लिए बनाए गए ब्रेसलेट में से एक भी उन्हें नहीं दे पाया.

अंगूठी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

पढ़ें :- Gold-Silver Rate : सहालग से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना में 1500 और चांदी के भाव में 8000 रुपये से अधिक गिरावट

जैसे ही कपल ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की सबकी निगाहें टेलर की अंगूठी पर ही टिक गई. इस खूबसूरत रिंग में एक बड़ा सा एंटीक हीरा लगा हुआ है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस अंगूठी की कीमत करीब 4.5 से 4.8 करोड़ रुपए के आसपास है, जिसमें कई लोग एक अलीशान बंगला खरीद सकते हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...