1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के क्षेत्र में मतदाता सूची में 5 महीनों में हुई 8 प्रतिशत की वृद्धि…राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए EC को घेरा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के क्षेत्र में मतदाता सूची में 5 महीनों में हुई 8 प्रतिशत की वृद्धि…राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए EC को घेरा

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में ​मतदाता सूची में हुई वृद्धि को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, मीडिया ने बिना सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं का पता लगाया। और चुनाव आयोग? चुप-या मिलीभगत।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में ​मतदाता सूची में हुई वृद्धि को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, मीडिया ने बिना सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं का पता लगाया। और चुनाव आयोग? चुप-या मिलीभगत।

पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में, मतदाता सूची में केवल 5 महीनों में 8% की वृद्धि हुई। कुछ बूथों पर 20-50% की वृद्धि देखी गई। बीएलओ ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वोट डालने की सूचना दी। मीडिया ने बिना सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं का पता लगाया।

पढ़ें :- Orai News : कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार रॉय ने सर्विस पिस्टल से की आत्महत्या , महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज

उन्होंने आगे लिखा, और चुनाव आयोग? चुप-या मिलीभगत। ये अलग-अलग गड़बड़ियां नहीं हैं। यह वोट चोरी है। कवर-अप ही कबूलनामा है। इसलिए हम मशीन-पठनीय डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज को तुरंत जारी करने की मांग करते हैं।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग के फैसले पर सवाल उठाया था। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, वोटर लिस्ट? Machine-readable फ़ॉर्मेट नहीं देंगे। CCTV फुटेज? कानून बदलकर छिपा दी। चुनाव की फोटो-वीडियो? अब 1 साल नहीं, 45 दिनों में ही मिटा देंगे। जिससे जवाब चाहिए था-वही सबूत मिटा रहा है। साफ़ दिख रहा है-मैच फिक्स है। और फिक्स किया गया चुनाव, लोकतंत्र के लिए ज़हर है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...