1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, पंकज उधास के बाद फेमस स्क्रिपट राइटर का निधन

इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, पंकज उधास के बाद फेमस स्क्रिपट राइटर का निधन

झांसी की रानी समेत कई टीवी सीरियल्स की स्क्रिप्टिंग करने वाले मशहूर लेखक मेराज जैदी का निधन हो गया। मेराज ने प्रयागराज के दांदूपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Meraj Zaidi passes away: साल 2024 की शुरुआत सिनेमा जगत के लिए कुछ अच्छी नहीं रही। कारण ये कि कई मशहूर एक्टर्स और सिंगर दुनिया छोड़कर चले गए। बीते दिनों पंकज उधास के निधन से सिनेमा जगत को गहरा झटका लगा.

पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव

वहीं अब दिग्गज सिंगर के निधन से फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें, झांसी की रानी समेत कई टीवी सीरियल्स की स्क्रिप्टिंग करने वाले मशहूर लेखक मेराज जैदी का निधन हो गया। मेराज ने प्रयागराज के दांदूपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वे 76 साल के थे और पिछले काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे. वहीं मेराज जैदी के निधन से तमाम फैंस सहित सेलेब्स में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

 

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...