1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड के IAS एसएस संधू के मुख्यसचिव बनने के बाद नौकरशाही में मचा हड़कंप

उत्तराखंड के IAS एसएस संधू के मुख्यसचिव बनने के बाद नौकरशाही में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू बनाये गये हैं। वह ओमप्रकाश की जगह कार्यभार संभालेंगे। 1988 बैच के आईएएस डॉ.सुखबीर सिंह संधू को मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू बनाये गये हैं। वह ओमप्रकाश की जगह कार्यभार संभालेंगे। 1988 बैच के आईएएस डॉ.सुखबीर सिंह संधू को मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किये। मुख्य सचिव बदलने से नौकरशाही में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- संविधान से आपको अधिकार, आवाज़ और आरक्षण मिला और मोदी आपसे ये छीनना चाहते हैं: राहुल गांधी

मुख्य सचिव 1987 बैच के ओमप्रकाश को कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। संधू की सेवा को पूरे दो साल और ओमप्रकाश की सेवा एक साल से कुछ महीने कम बची है। सूत्रों की मानें तो, सीएम धामी नौकरशही में एक्शन देखना चाहते हैं। चूंकि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं, सरकार कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। धामी ने नौकरशाहों को सरकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सख्त हिदायत भी दी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...