HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. कोहली ये बचे 29 शतक ग्रेट्सट ऐवर बनाएंगे, विराट के फॉर्म में लौटने के बाद बोले शोएब अख्तर 

कोहली ये बचे 29 शतक ग्रेट्सट ऐवर बनाएंगे, विराट के फॉर्म में लौटने के बाद बोले शोएब अख्तर 

एशिया कप 2022 से टीम इंडिया बाहर हो चुकी है। आखिरी मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लम्बे समय बाद फॉर्म में वापसी किये। उन्होंने अफगनिस्तान के खिलाफ शतक लगाया। विराट कोहली के 1019 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतक लगाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 से टीम इंडिया बाहर हो चुकी है। आखिरी मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लम्बे समय बाद फॉर्म में वापसी किये। उन्होंने अफगनिस्तान के खिलाफ शतक लगाया। विराट कोहली के 1019 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतक लगाया है।

पढ़ें :- मयंक यादव के बिना आज KKR के खिलाफ उतरेगी LSG; जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

इस शतक के बाद कोहली के फॉर्म में लौटने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही चर्चा होने लगी कि क्या कोहली तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। वहीं, इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, कोहली  ये बचे 29 शतक ग्रेट्सट ऐवर बनाएंगे, लेकिन ये 29 शतक उनको निचोड़ कर रख देंगे।

साथ ही कहा कि, मैं चाहूंगा कि,  कोहली 100 से अधिक शतक बनाएं, ये जो बचे 29 शतक है ये इनको खत्म कर देंगे, लेकिन उन्हें इसका पछतावा नहीं होगा। इस मुकाम तक पहुंचने तक कोहली की हड्डी पसली टूट जाएगी, लेकिन इनके लिए ये 29 शतक लगाना बहुत जरूरी है। ये वो 29 शतक हैं जो विराट कोहली को ग्रेट्सट ऐवर बनाएंगे।बता दें लम्बे समय बाद कोहली अपने पुराने लय में दिखें हैं, जिसका बेसब्री से फैन्स इंतज़ार कर रहे थे। दरअसल, कोहली की फॉर्म को लेकर लम्बे समय से आलोचना हो रही थी लेकिन अब वो फॉर्म में लौट आये हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...