Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. गर्मियों में रक्षा कवच का काम करती हैं ये तीन पत्तियां एलोवेरा, पुदीना और धनिया

गर्मियों में रक्षा कवच का काम करती हैं ये तीन पत्तियां एलोवेरा, पुदीना और धनिया

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

HealthCare: पुदीना (Peppermint) और एलोवेरा का सेवन गर्मियों में होने वाली कई परेशानियों से आपको निजात पहुंचा सकता है। पुदीने की पत्ती शरीर को ठंडक का एहसास देती हैं।

पढ़ें :- Tips to heal cracked heels: फटी एड़ियों कर रही है परेशान, अपनाएं ये बेहतरीन उपाय कुछ ही दिन में दिखेगा असर

पुदीने में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रेंट्स और मेथेनॉल कंपाउड पाए जाते हैं जो पेट से जुड़ी कई बीमारियों को खत्म कर सकती हैं। साथ ही पुदीना पेट को मजबूत बनाता हैं।

पेट अगर रिलेक्स रहता है तो पोषक तत्वों का अवशोषण सही से होता है। इस कारण शरीर में पानी धारण करने की क्षमता भी ठीक हो जाती है। पुदीने का रस पीते ही पेट में ठंडक सा महसूस होता है।

पुदीना (Peppermint) का आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं। पुदीना का आप शर्बत बना सकते है। इसके अलावा पुदीने की चटनी, पना में पुदीना इस्तेमाल करके पी सकती है।

इसके अलावा सब्जी या अन्य चीजों में ऊपर से गर्निश करके सेवन कर सकती है। इससे किसी न किसी रुप में पुदीना (Peppermint) आपके शरीर में जाकर ठंडक पहुंचाने का काम करेगा। अगर एलोवेरा की बात करें तो एलोवेरा गर्मी से राहत दिलाने में बेजोड़ काम करता है। इसे आप जूस बनाकर पी सकते हैं।

पढ़ें :- Benefits of eating guava leaves: अमरुद से अधिक इसकी पत्तियों के सेवन से होते हैं फायदे, सेहत के लिए है रामबाण औषधी

Aloe Vera में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होता है। गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में एलोवेरा का जूस बहुत लाभदायक है। एलोवेरा पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। अगर सीधे सीधे एलोवेरा (Aloe Vera) का सेवन करने में आपको दिक्कत होती है तो आप इसे अन्य फलों के जूस के साथ मिलाकर भी पी सकती है।

आमतौर पर धनिया का इस्तेमाल घरों में सब्जियों और अन्य चीजों को गर्निशिंग के लिए की जाती है। इसके अलावा धनिया की चटनी बना कर भी खाया जाता है। धनिया की पत्तियों को अगर जूस बनाकर सीमित मात्रा में पीया जाए तो यह गर्मी के असर को कम करने में रामबाण साबित हो सकती है।

एक पत्रिका के मुताबिक धनियां की पत्तियों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। अच्छे पाचन तंत्र के लिए धनिया की पत्तियां बहुत बेहतरीन काम करती है।

धनिया की पत्तियों में पोटैशियम कैल्शियम, विटामिन सी और मैंगनीज पाया जाता है जो लू को बेअसर कर देता है। गर्मी में आमतौर पर लोगों को भूख कम लगती है। धनियां की पत्तियों को किसी रुप में सेवन करने से भूख बढ़ाने का काम करता है।

पढ़ें :- Side effects of eating red chilli: स्वाद और रंग का तड़का लगाने वाली साबूत लाल मिर्च खाने से होते हैं ये नुकसान
Advertisement