1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. KRK ने राखी सावंत का ऑडियो किया ट्वीट, एक्ट्रेस ने Mika Singh की ट्रोलिंग का …

KRK ने राखी सावंत का ऑडियो किया ट्वीट, एक्ट्रेस ने Mika Singh की ट्रोलिंग का …

इसमें राखी सावंत कि वॉइस रिकॉर्डिंग सुनाई दे रही है। राखी सावंत केआरके द्वारा मीका सिंह पर बनाए गए वीडियो पर हंस रही हैं। उनका यह ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो गया है। अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान केआरके के नाम से भी जाने जाते हैं। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: कमाल आर खान ने एक ऑडियो ट्वीट किया है। इसमें राखी सावंत कि वॉइस रिकॉर्डिंग सुनाई दे रही है। राखी सावंत केआरके द्वारा मीका सिंह पर बनाए गए वीडियो पर हंस रही हैं। उनका यह ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो गया है। अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान केआरके के नाम से भी जाने जाते हैं।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

कमाल आर खान और मीका सिंह के बीच इन दिनों जमकर विवाद चल रहा है। मीका सिंह ने कमाल आर खान को ‘कुत्ता’ कहकर संबोधित किया थाl इसके अलावा उन्होंने एक गाना भी बनाया था। अब इसके जवाब में कमाल आर खान ने भी एक वीडियो बनाया था।

राखी सावंत ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मीका सिंह का मजाक उड़ाया हैl राखी सावंत हंसते हुए कह रही है, ‘केआरके भाई यह क्या कर रहे हो आपl’ केआरके ने लिखा है, ‘राखी सावंत का यह मजेदार रिएक्शन मीका पर बने वीडियो को देखने के बाद आया है।

केआरके और मीका सिंह एक दूसरे से लड़ रहे हैं। दरअसल केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का रिव्यू किया था और इसे बहुत ही ‘घटिया’ फिल्म बताया था। इसके बाद सलमान खान ने भी केआरके पर मानहानि का दावा किया है। मीका केआरके के घर के बाहर भी नजर आए थे। मीका ने कहा था कि वह उन्हें मारेंगे नहीं उनसे डरने की आवश्यकता नहीं है। मीका सिंह और राखी सावंत के बीच अब रिश्ते सामान्य हो गए हैं। इसके पहले 2006 में मीका ने राखी सावंत को अपनी जन्मदिन की पार्टी में जबरन किस किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...