इसके अलावा भगवान की मूर्ति के अलावा आप कोई दूसरा स्टेच्यू भी दे सकते है। वैसे हैंडमेड घर की सजावट वाली चीजें भी गिफ्ट में देने के लिए अच्छा ऑप्शन है।
Diwali gift: शुक्रवार को धन तेरस का त्यौहार है इसके साथ ही दीपावली का महापर्व शुरु हो जाएगा। इसके बाद लाइन से छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज कई त्यौहार से होंगे। इस मौके पर इस साल आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को तोहफे में दे क्या दें तो आज हम आपको कुछ आइडिया देने जा रहे हैं जिसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदार को दे सकते है।
दीपावली के मौके पर आप खूबसूरत फ्लॉवर पॉट, पेंटिग और दीवार पर लगाई जाने वाली कलाकृतियां तोहफे में दे सकते है।
इसके अलावा भगवान की मूर्ति के अलावा आप कोई दूसरा स्टेच्यू भी दे सकते है। वैसे हैंडमेड घर की सजावट वाली चीजें भी गिफ्ट में देने के लिए अच्छा ऑप्शन है।
Image Source Google
घर को रौशन करने वाले रंग बिरंगे और डिजाइन वाले दिए या सेंटेड कैंडल्स घर में रोशनी के साथ साथ खुशबू बिखरती है। इससे मूड भी अच्छा होता है।
कंदील, वॉल हैग्गिस या जैसे गिफ्ट घर में खूबसूरती में चार चांद लगाते है, तो इस मौके पर इन्हें भी गिफ्ट कर सकते है।
क्रिएटिव गिफ्ट जैसे कि नेमप्लेट या फोटो फ्रेम्स ऐसे गिफ्ट्स है, जो यूजफूल और थॉटफुल है।
Image Source Google
तोहफे को और खूबसूरत बनाने के लिए करें ये काम
गिफ्ट के साथ साथ अगर उसकी पैकिंग भी खूबसूरत हो तो खुशी और दोगुनी हो जाती है। गिफ्ट बॉक्स को खूब सजा लें।
इससे तोहफा लेने वाला पर अच्छा इंप्रेशन पड़ता है।
गिफ्ट बॉक्स के ऊपर अच्छा सा मैसेज भी लिखे। ताकि गिफ्ट में पर्सनल टच एड हो जाता है।
हाथ से बने दीपावली कार्ड का इस्तेमाल करें। हाथ से बना कार्ड सामने वाले को बताता है कि आप उसकी कितनी केयर करते हैं।