1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि देश की जनता और उनके ​भविष्य के लिए है: राहुल गांधी

ये लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि देश की जनता और उनके ​भविष्य के लिए है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि, देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी। हम आपसे वादा करते हैं कि इस काम को अंजाम देने वाले लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, देहरादून में छिपी हुई महिला और अन्य लोग शामिल हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, ये लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि देश की जनता और उनके ​भविष्य के लिए है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। दरअसल, मंगलवार को इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं को राहुल गांधी ने चाय पर बुलाया था। बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मीडिया से बातचीत की।

पढ़ें :- राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए, 2029 के चुनाव में भी NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी: अमित शाह

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी। हम आपसे वादा करते हैं कि इस काम को अंजाम देने वाले लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, देहरादून में छिपी हुई महिला और अन्य लोग शामिल हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, ये लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि देश की जनता और उनके ​भविष्य के लिए है।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले दिन हुए विरोध प्रदर्शन में सिर्फ राजनीतिक दल की आवाज नहीं, बल्कि भारत की जनता की भावना दिखाई दी। उन्होंने दिल्ली और देश के उन लोगों का आभार जताया, जो उनके साथ खड़े हुए। राहुल ने कहा कि वे जनता का सम्मान करते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे।

पढ़ें :- Viral-'समान डिग्री, समान सेवा… फिर वेतन अलग क्यों?' यूपी में जब हक की लड़ाई में महिला डॉक्टर की जिद्द बन पुलिस बस के सामने बनीं ढाल

वहीं, इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, मोदी-शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। ज्ञानेश कुमार ने एक कठपुतली की तरह काम किया है, उसके लिए उसे सजा जरूर मिलेगी। ये लोग बच नहीं पाएंगे। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और हर नागरिक के अधिकारों की है। INDIA गठबंधन के सभी दल लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...