1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. बच्चों को हेल्दी रखने के लिए खाली पेट जरुर खिलाएं ये चीजें

बच्चों को हेल्दी रखने के लिए खाली पेट जरुर खिलाएं ये चीजें

आजकल बच्चों के खान पान पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरुरत होती है। क्योंकि बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना छोड़ फास्ट फूड, पिज्जा, बर्गर, चाउमीन आदि की तरफ अधिक झुकाव होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आजकल बच्चों के खान पान पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरुरत होती है। क्योंकि बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना छोड़ फास्ट फूड, पिज्जा, बर्गर, चाउमीन आदि की तरफ अधिक झुकाव होता है। ऐसे में बच्चों के शरीर में पोषण पहुंचाने के लिए उन्हे कुछ हेल्दी चीजों का सेवन ब्रेकफास्ट में ही कराना चाहिए।

पढ़ें :- CM योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला पत्रकार पवन तिवारी गिरफ्तार, भड़काऊ तस्वीर अपलोड करने का आरोप

बच्चे हो या फिर बड़े रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब जरुर खाना चाहिए। डॉक्टरों का भी कहना है कि अगर डेली सुबह एक सेब का सेवन करके दिन की शुरुआत करते हैं तो आप स्वस्थ्य रहेगे। बच्चों को भी सुबह खाली पेट सेब जरुर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आंखों की रोशनी तेज होती है और शरीर में कैल्शियम, आयरन, जिंक आदि की कमी को भी पूरा करता है।

इतना ही नहीं अपने बच्चों को शुरु से ही सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। ऐसा करने से बच्चा अंदर से फिट रहता है। इसके अलावा डेली खाली पेट केला जरुर खिलाएं। ऐसा करने से पेच की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा खाने में दाल और चावल जरुर खिलाएं। दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...