HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज अगर कोई अन्याय के विरुद्ध लड़ता है तो FIR हो जाती है, PM विपक्ष को ED, CBI, IT से डराकर राज करना चाहते हैं: कांग्रेस अध्यक्ष

आज अगर कोई अन्याय के विरुद्ध लड़ता है तो FIR हो जाती है, PM विपक्ष को ED, CBI, IT से डराकर राज करना चाहते हैं: कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आज हर अख़बार में 'मोदी की गारंटी' लिखा रहता है। मोदी जी की गांरटी थी-हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए, लेकिन मोदी ने कुछ भी नहीं दिया। PM मोदी ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया। जबकि कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली में ‘न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, पिछले 21 दिन से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है। राहुल गांधी जी इस यात्रा में ‘न्याय के 5 स्तंभ’ लेकर निकले हैं। राहुल गांधी जी जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। हर कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश आना चाहिए कि यह लड़ाई किसी एक के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है। अगर आप इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ नहीं देगें तो आप मोदी के गुलाम हो जाएंगे।

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?

इसके साथ ही कहा, आज हर अख़बार में ‘मोदी की गारंटी’ लिखा रहता है। मोदी जी की गांरटी थी-हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए, लेकिन मोदी ने कुछ भी नहीं दिया। PM मोदी ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया। जबकि कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया।

‘न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आज देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। PM मोदी नौकरियां इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इसमें आरक्षण से SC, ST और OBC के लोग आएंगे। मोदी जी का नारा था- सबका साथ, सबका विकास लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया है।

उन्होंने कहा कि, आज अगर कोई अन्याय के विरुद्ध लड़ता है तो FIR हो जाती है। PM मोदी विपक्ष को ED, CBI, IT से डराकर राज करना चाहते हैं। अगर MP, MLA विपक्ष के हैं तो वह कलंकित होते हैं, लेकिन अगर वो BJP में शामिल हो जाएं तो वह साफ हो जाते हैं। पिछले 10 वर्षों में BJP सरकार सिर्फ भारत के लोगों की भावनाओं के साथ खेलती रही। इन्होंने छोटे व्यापारियों को मदद का भरोसा दिया, लेकिन कर्ज केवल BJP-RSS के लोगों को दिया। गरीब को लोन मिलता ही नहीं है, क्योंकि इन्होंने बैंक वालों को भी डराकर रखा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आज हर घंटे देश का एक किसान और दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। आम आदमी पर टैक्स और GST का भारी बोझ है। मोदी सरकार अमीरों को करोड़ो रुपए कर्जा दे रही है, लेकिन किसानों को देने के लिए इनके पास पैसा नहीं हैं।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...