1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. राशिफल 29 जनवरी 2021: आज भगवान विष्णु की कृपा से इन जातकों को होगी आमदनी में तेजी के साथ वृद्धि

राशिफल 29 जनवरी 2021: आज भगवान विष्णु की कृपा से इन जातकों को होगी आमदनी में तेजी के साथ वृद्धि

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

नई दिल्ली: हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए आज का राशिफल-

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोग पारिवारिक कार्यों के चलते अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाएंगे। हालांकि नए लोगों से मेल जोल जरूर बढ़ेगा, लेकिन किसी के बहकावे में न आएं। इसके इलावा पैसों की कमी के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
इस राशि के लोगों को जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। हालांकि घर परिवार में अगर किसी रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब है तो उनसे हाल चाल जरूर पूछ ले और अपना धैर्य बनाएं रखे। बता दे कि आपकी किस्मत में काफी कुछ नया हो सकता है और विद्यार्थियों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
इस राशि के लोगों को दिन की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करनी चाहिए और परिवार में थोड़े उतार चढ़ाव आ सकते है, इसलिए संयम बनाएं रखे। इसके इलावा वाहन या मशीन से चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी से काम करे। बता दे कि नौकरी या व्यापार के कारण आपको घर परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
इस राशि के लोगों को गुस्से में फैसला नहीं लेना चाहिए, क्यूकि इससे आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। हालांकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी खान पान पर ध्यान दे। इसके इलावा आप व्यर्थ के कामों में भी उलझे रह सकते है, लेकिन फिर भी बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान जरूर दे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगो को आज किसी वजह से झूठ बोलना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा और उधार दिए हुए पैसे भी वापिस मिल सकते है। इसके साथ ही अपने परिवार और दोस्तों के सहयोग के चलते आप आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे, लेकिन कोई बुजुर्ग आपको डांट भी सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
इस राशि के लोग अगर लम्बे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में है, तो अब अपनी शादी की बात आगे बढ़ा सकते है। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि पहले जो लोग आपके काम में कमियां निकालते थे, वही अब आपके काम की तारीफ करेंगे। इसके साथ ही आपको चिकनाई वाले और तले हुए भोजन को खाने से परहेज करना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
बता दे कि इस राशि के लोगों के प्रेम जीवन में कई तरह की मुश्किलें आ सकती है और आभूषण का व्यापार करने वालों को सावधान रहना चाहिए, क्यूकि नुक्सान होने की संभावना है। इसके इलावा कोई भी तीखी चीज न खाएं, नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है और तिल के तेल का दीपक जलाना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
इस राशि के लोगों को किसी नए व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन फिर भी जल्दबाजी में कोई फैसला न ले। इसके इलावा नयी जगह पर खरीददारी करने से बचे, क्यूकि इससे नुक्सान हो सकता है। जहाँ एक तरफ घरेलू खर्च में गिरावट होगी, वही दूसरी तरफ आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
इस राशि के लोगों को किसी कागजी कार्रवाई के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके इलावा आज आप अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है, लेकिन ज्यादा खर्च करने से बचे। इसके साथ ही किसी बड़े कार्य के होने से घर में उत्साह और प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस राशि के लोग अगर कोई काम करना चाहते है तो सोच विचार करने में ज्यादा समय खराब न करे। इसके इलावा अपने व्यव्हार पर नियंत्रण रखे, क्यूकि आपका खराब व्यव्हार आपके पार्टनर का मूड खराब कर सकता है। इसके इलावा शेयर मार्किट में पैसा लगाने से बचे, क्यूकि इससे पैसा डूब सकता है और सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों का अपने पार्टनर की पसंद की चीज खरीदने का मन बन सकता है। बहरहाल स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और धार वाली चीजों से दूर रहे, वरना चोट लग सकती है। इसके साथ ही व्यापारियों को उनका रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इस राशि के लोग काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते है, जिससे सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसके इलावा कोई व्यक्ति आपको हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहे।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 January 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...