1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 7 दिसंबर 2021 का राशिफल : हनुमान जी को चोला चढ़ाकर सुंदरकांड का करें पाठ, इस राशि वालों को होगा लाभ,ये रहें सावधान

7 दिसंबर 2021 का राशिफल : हनुमान जी को चोला चढ़ाकर सुंदरकांड का करें पाठ, इस राशि वालों को होगा लाभ,ये रहें सावधान

Horoscope Rashifal 7 December 2021 : ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। 7 दिसंबर को मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित है। मंगलवार को लोग हनुमान जी को चोला चढ़ाकर सुंदरकांड का पाठ करें। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है। आइए बताते हैं कि 7 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें अपनी राशि का हाल-

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Rashifal 7 December 2021 : ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। 7 दिसंबर को मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित है। मंगलवार को लोग हनुमान जी को चोला चढ़ाकर सुंदरकांड का पाठ करें। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है। आइए बताते हैं कि 7 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें अपनी राशि का हाल-

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मेष राशि : इस राशि के जातकों को नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सम्‍पत्‍ति का विस्तार हो सकता है। आत्‍मसंयत रहें। भवन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृष राशि : आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। इसके अलावा नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। व्‍यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं।

कर्क राशि : आत्मसंयत रहें और धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। समस्‍याएं परेशान करती रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेक‍र च‍िंता रहेगी। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

सिंह राशि : इस राशि के जातकों की राशि में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कला या संगीत में रुझान हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि : आपको कारोबार से सन्तोषजनक समाचार मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार से परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तुला राशि : बातचीत में संयत रहते हुए कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। कारोबार में पिता का सहयोग मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु राशि : धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा और किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

मकर राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आलस्‍य की अधिकता रहेगी। मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन राशि : सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाणी में सौम्‍यता रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आत्‍मविश्‍वास से लबरेज रहेंगे। आत्‍मसंयत रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...