1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज की बस, तीन यात्रियों की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज की बस, तीन यात्रियों की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगरा डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक से टकरा गईं। इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गयी, जबकि दोनों बसां के 31 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगरा डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक से टकरा गईं। इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गयी, जबकि दोनों बसां के 31 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को बांगरमऊ के सीएचसी में उपचार के लिए भेजा है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें :- बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर, गोपालगंज में घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल, ढलाई का चल रहा था काम

दरअसल, रविवार रात 12 बजे एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 226 सिरधरपुर गांव के सामने सड़क घेरकर खड़ा हुआ था। देर रात करीब 12 बजे आगरा फोर्ट की बस खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में 14 यात्री घायल हुए थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच एंबुलेंस से सभी घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। साथ ही हाइड्रा मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास शुरू किया।

वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस देर रात करीब 2:30 बजे क्षतिग्रस्त ट्रक को प्रीतमपुरा चौकी ले जा रही थी। इसी दौरान आगरा फोर्ट की दूसरी रोडवेज बस ट्रक में पीछे से टकरा गई। वहीं, इस हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गयी और उसमें बैठी 17 सवारियां घायल हो गईं। इस घटना के बाद पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई।

मृतकों की पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। दोनों बसों में 31 सवारियां घायल हुई हैं। तीन की मौत हुई है। शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

 

पढ़ें :- देश भर में हो रही है बल्लेबाज संज सैमसन की तारिफ, फिल्म इंडस्ट्री भी मना जीत का जश्न

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...