1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को कहा सांप, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कि जमकर आलोचना

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को कहा सांप, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कि जमकर आलोचना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की भारतीय जनता पार्टी की तुलना सांप से करने के लिए आलोचना की है। उन्होने कहा कि यह टिप्पणी सनातन धर्म की समझ की कमी को दर्शाती है। सिंह ने कहा कि हिंदू परंपरा में, भगवान विष्णु शेषनाग पर विश्राम करते हैं और भगवान लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी (Trinamool Congress MP Abhishek Banerjee) की भारतीय जनता पार्टी की तुलना सांप से करने के लिए आलोचना की है। उन्होने कहा कि यह टिप्पणी सनातन धर्म (Sanatan Dharma) की समझ की कमी को दर्शाती है। सिंह ने कहा कि हिंदू परंपरा में भगवान विष्णु शेषनाग (Lord Vishnu) पर विश्राम करते हैं और भगवान लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सदस्य भगवान राम और लक्ष्मण के आदर्शों का पालन करते हैं, जिन्हें उन्होंने बुराई के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बताया।

पढ़ें :- BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से आज मिलेंगे CM योगी, कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा

लोकतांत्रिक सिद्धांतों (democratic principles) पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि राजनीतिक शक्ति अंततः लोगों के पास होती है। हिंदू धर्म में शेषनाग एक दिव्य सर्प हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे सृष्टि की शुरुआत से मौजूद हैं। उनके कई फन भगवान विष्णु के पवित्र विश्राम स्थल का निर्माण करते हैं। दूसरी ओर हिंदू परंपरा में भगवान राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। भारत के सनातन धर्म में, भगवान विष्णु शेषनाग पर बैठते हैं। लक्ष्मण शेषनाग के अवतार थे और उन्होंने राक्षसों का नाश किया था। इसलिए अभिषेक बनर्जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि हम लक्ष्मण और राम के वंशज हैं और हम राक्षसों का नाश करेंगे। लोकतंत्र में शक्ति लोगों के पास होती है। बंगाल के हिंदू अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी को भगा देंगे। बता दे कि शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह पार्टी एक सांप की तरह है, जिसे अगर रहने दिया गया तो वह काट लेगी। आगामी चुनावों से पहले अपने आबार जितबे बांग्ला अभियान के दौरान अलीपुरद्वार में एक रैली को संबोधित करते हुए कही। बनर्जी ने मतदाताओं से कतार में खड़े होकर EVM के माध्यम से बीजेपी को सबक सिखाने का आग्रह किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...