1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

दिल्ली के समीप गुरुग्राम में रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां सेक्टर-93 चौकी क्षेत्र में गुलमोहर फार्म हाउस के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

By Sushil Sah 
Updated Date

गुरुग्राम। दिल्ली के समीप गुरुग्राम में रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां सेक्टर-93 चौकी क्षेत्र में गुलमोहर फार्म हाउस के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

पढ़ें :- लखनऊ में पुलिस बूथ के पास बेखौफ बदमाशों ने तोड़ी एटीएम मशीन, बिना नंबर की कार से हुए फरार

चरखी दादरी के रहने वाले थे मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान फौगाट गांव निवासी 20 वर्षीय अनिरुद्ध और सांवड़ गांव निवासी 22 वर्षीय अतुल के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के रहने वाले थे और गुरुग्राम में नौकरी की तलाश व अपने निजी काम से आए थे।

लापरवाही से आ रही बस ने मारी सीधी टक्कर

हादसे के वक्त दोनों युवक बाइक पर सवार होकर यदुवंशी स्कूल से सेक्टर-90 चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से सीधी जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 'सलमान खान जिम' में लगी भीषण आग, पुलिस की तैनाती ने बड़ा हादसा होने से बचाया

पुलिस ने बस जब्त की, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

इस गंभीर मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। आज यानी शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...