1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: युद्ध के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने कहा-यूक्रेन पर नहीं करेंगे कब्जा

Ukraine-Russia War: युद्ध के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने कहा-यूक्रेन पर नहीं करेंगे कब्जा

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी सेना लगातार आगे बढ़ती जा रही है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, वो यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वहां के हुक्मरान नाजी आतंकियों की तरह बर्ताव कर रहे हैं और नागरिकों को ढाल बना रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी सेना लगातार आगे बढ़ती जा रही है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, वो यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वहां के हुक्मरान नाजी आतंकियों की तरह बर्ताव कर रहे हैं और नागरिकों को ढाल बना रहे हैं।

पढ़ें :- RJD और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की : PM मोदी

लेकिन उसे परमाणु हथियार भी बनाने नहीं देंगे। पुतिन ने सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में कहा कि नाटो ने लाल रेखा पार कर ली है। इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के साथ हम बातचीत के लिए तैयार हैं।

लेकिन मिन्सक में बातचीत करेंगे। पुतिन ने कहा कि, हमारा प्रतिनिधिमंडल बेलारूस की राजधानी मिन्स्क पहुंचकर यूक्रेन के साथ बातचीत करेगा। इसके साथ ही उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा कि पश्चिमी देश दखल न दें नहीं तो अंजाम खतरनाक होंगे।

 

पढ़ें :- Delhi Mayor Election : एलजी ने मेयर चुनाव कराने के लिए नहीं नामित किया पीठासीन अधिकारी, तो AAP बोली-ये संविधान है की हत्या
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...