HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: जान गंवाने वाला भारतीय छात्र अंकुर के लिए लाने गया था खाना, दोस्त ने बयां किया दर्द

Ukraine-Russia War: जान गंवाने वाला भारतीय छात्र अंकुर के लिए लाने गया था खाना, दोस्त ने बयां किया दर्द

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज सातवां दिन है। सातवें दिन स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। रूस का दावा है कि उसके यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूसी सैनिक पहुंचने की खबर है। इस युद्ध में एक भारतीय छात्र की जान भी चली गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज सातवां दिन है। सातवें दिन स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। रूस का दावा है कि उसके यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूसी सैनिक पहुंचने की खबर है। इस युद्ध में एक भारतीय छात्र की जान भी चली गयी।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

कर्नाटक के जिस युवक नवीन शेखरप्पा की रूस की गोलाबारी में मौत हुई, वह बंकर से खाना लाने के लिए गया था। ये सारी जानकारी नवीन के साथ बंकर में रह रहे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुदंरनगर के धनोटू निवासी अंकुर चंदेल और लोअर बैहली की रहनी वाली छात्रा रिशिता ने अपने परिवार वालों को दी।

अुंकर ने परिजनों को बताया ​कि वो 15 घंटों से कुछ नहीं खाया था। इसको देखते हुए ही नवीन उसके लिए खाना लाने के लिए गया था। इस बीच गोलीबारी में उसकी जान चली गयी। अंकुर ने बताया कि वह और रिशिता नवीन के साथ ही बंकर में रह रहे थे। वहीं, नवीन की जान जाने के बाद वहां रह रहे 250 से ज्यादा छात्र सदमें में हैं।

उनकी लोकेशन ट्रेस न हो, इसलिए यूनिवर्सिटी ने उन्हें मोबाइल बंद करने के लिए कहा है। अंकुर ने अपने पिता को यह सब जानकारी देते हुए बताया कि बंकर में सोने के लिए न कंबल हैं, न खाने का सामान और न टायलेट में पानी है।

 

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...