1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भी यूक्रेन को किया समर्थन, डोनेट करेगी 6 मिलियन डॉलर

Ukraine-Russia War: कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भी यूक्रेन को किया समर्थन, डोनेट करेगी 6 मिलियन डॉलर

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। रूस लगातार हमले तेज कर एक के बाद यूक्रेन के शहर पर कब्जा करने का दावा कर रहा है। इन सबके बीच रूस के खिलाफ कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही कई कंपनियों ने भी रूस के खिलाफ कदम उठाए हैं। यूट्यूब, ऐपल के बाद अब सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स भी इसमें उतर आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। रूस लगातार हमले तेज कर एक के बाद यूक्रेन के शहर पर कब्जा करने का दावा कर रहा है। इन सबके बीच रूस के खिलाफ कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही कई कंपनियों ने भी रूस के खिलाफ कदम उठाए हैं। यूट्यूब, ऐपल के बाद अब सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स भी इसमें उतर आया है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने यूक्रेन की मदद के लिए 60 लाख डॉलर सीधे दान करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 10 लाख डॉलर के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स भी मानवीय सहायता के रूप में भेजे जाएंगे। सैमसंग की तरफ से बताया गया है कि रूस को इलेक्ट्रॉनिक सामान भेजना बंद कर दिया गया है।

इसके साथ ही ​कहा गया है कि हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 10वां दिन है। रूस लगातार कई तरह के दावे कर रहा है। शुक्रवार को रूसी मीडिया ने दावा किया यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश छोड़ दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...