HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने 36 देशों की एयरलाइंस पर लगाया प्रतिबंध

Ukraine-Russia War: यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने 36 देशों की एयरलाइंस पर लगाया प्रतिबंध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। युद्ध का आज पांचवा दिन है। हर दिन युद्ध में घटनाक्रम बदल रहे हैं। इस बीच रूस की सरकार ने 36 देशों से उड़ानों को प्रति​बंधित कर दिया है। ये प्रतिबंध ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों से आने वाली उड़ानों पर भी लागू होगा। देश के विमानन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। युद्ध का आज पांचवा दिन है। हर दिन युद्ध में घटनाक्रम बदल रहे हैं। इस बीच रूस की सरकार ने 36 देशों से उड़ानों को प्रति​बंधित कर दिया है। ये प्रतिबंध ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों से आने वाली उड़ानों पर भी लागू होगा। देश के विमानन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

रूस का यह फैसला तब आया है जब यूरोपीय संघ ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला किया है। इसी बीच, रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने यूरोपीय संघ के हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की यात्रा रद्द कर दी है।

यह जनकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने रूसी मिशन के हवाले से दी है। बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा महायुद्ध आने वाले दिनों में विश्व युद्ध में भी तब्दील हो सकता है। सोमवार को एक तरफ बेलारूस ने रूस की सेनाओं के साथ जंग में उतरने की बात कही है तो वहीं यूक्रेन को लातविया का समर्थन मिलता दिख रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...