HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: खार्किव में पैर जमाने की कोशिश कर रही है रूसी सेना, ताबड़तोड़ कर रही हमले

Ukraine-Russia War: खार्किव में पैर जमाने की कोशिश कर रही है रूसी सेना, ताबड़तोड़ कर रही हमले

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। रूस ने यूक्रेन के खार्किव पर हमले बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूक्रेनी सेना के हवाले से बताया है कि तत्काल झड़पे हुई हैं। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि रूसी सेना ने एक हॉस्पिटल पर हमला किया है और आक्रमणकारियों और यूक्रेनियन के बीच लड़ाई जारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। रूस ने यूक्रेन के खार्किव पर हमले बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूक्रेनी सेना के हवाले से बताया है कि तत्काल झड़पे हुई हैं। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि रूसी सेना ने एक हॉस्पिटल पर हमला किया है और आक्रमणकारियों और यूक्रेनियन के बीच लड़ाई जारी है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बॉर्डर के बाद रूसी भाषी शहर खार्किव की आबादी करीब 15 लाख है। रूसी सेना के लिए खार्किव पर नियंत्रण एक लक्ष्य रहा है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

रूसी सैनिक करना चाहती थी कब्जा
बता दें कि, रूस बार्डर से करीब 40 किलोमीटर दूर खार्किव शहर है। यहां पर रूसी सैनिकों, टैंकों और युद्धक विमानों का सामना कर रहा है। खार्किव में अब तक कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन सेना के ठिकाने, रिहाइशी अपार्टमेंट्स और खेल के मैदान बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

यूक्रेन को बेलारूस से खतरा
यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसे बेलारूस से भी हमले की आशंका है। मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि बेलारूस के सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वे यूक्रेन बॉर्डर से सटे इलाकों में केंद्रित हैं। इससे पहले कई एक्सपर्ट्स ने भी इस बात की आशंका जताई है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच बेलारूस रूस का समर्थन कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...