HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: रूस के खिलाफ यूक्रेन के आम लोगों ने उठाया हथियार, आर्किटेक्ट से लेकर संगीतकार तक जंग में उतरे

Ukraine-Russia War: रूस के खिलाफ यूक्रेन के आम लोगों ने उठाया हथियार, आर्किटेक्ट से लेकर संगीतकार तक जंग में उतरे

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। रूस के तमाम दावों के बाद भी यूक्रेन ने लड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिसके कारण यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिकों की घेराबंदी शुरू हो गयी है। युद्ध के चार दिन हो चुके हैं। हालांकि, इस दौरान एक लाख से ज्यादा यूक्रेन के लोगों ने देश छोड़ दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। रूस के तमाम दावों के बाद भी यूक्रेन ने लड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिसके कारण यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिकों की घेराबंदी शुरू हो गयी है। युद्ध के चार दिन हो चुके हैं। हालांकि, इस दौरान एक लाख से ज्यादा यूक्रेन के लोगों ने देश छोड़ दिया है।

पढ़ें :- 'BJP वाले लोगों को तकलीफ पहुंचाने के लिए गर्मियों में मतदान कराते हैं,' वोट डालने के बाद बोले अखिलेश यादव

वहीं, अब यूक्रेनियनों ने रूस सेना के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। इसमें यूक्रेन के आम लोग भी जंग में उतर गए हैं और उन्होंने हथियार उठा लिया है। इसी क्रम में आज सुबह खारकीव में रूसी टैंकरों को आम लोगों ने सामने खड़े होकर रोक लिया था। रूस के खिलाफ ​सीधी टक्कर लगने लेने के लिए जंग में उतरे यूक्रेन के युवाओं में कोई पेशे से आर्किटेक्ट तो कोई म्यूजिशयन तो कोई संगीतकार है।

बता दें कि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की  (President Volodymyr Zelensky) ने आम लोगों से सेना की भर्ती में शामिल होने और रूस के खिलाफ जंग लड़ने की अपील की थी। आज जो जानकारी सामने आ रही है कि राजधानी कीव में बड़ी संख्या में युवा सेना में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बड़ी संख्या में यूक्रेन के युवा सेना में भर्ती होकर रूस से मोर्चा लेना चाहते हैं।

 

पढ़ें :- Loksabha Chunav 3rd Phase Voting : पीएम मोदी, अमित शाह और शरद पवार ने डाला वोट; सुबह नौ बजे तक 10.57 प्रतिशत मतदान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...