1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: नाटो और पश्चिमी देशों पर भड़के जेलेंस्की, कहा-रूस मिसाइलें गिरा रहा, आप कायरता दिखा रहे हैं

Ukraine-Russia War: नाटो और पश्चिमी देशों पर भड़के जेलेंस्की, कहा-रूस मिसाइलें गिरा रहा, आप कायरता दिखा रहे हैं

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। एक महीने बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध को लेकर कोई हल नहीं निकला है। लिहाजा, रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले तेज कर दिया है। उधर, यूक्रेनन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसको लेकर पश्चिम देशों को निशाना साधा है। साथ ही कहा कि पश्चिम देश रूस हमले के बाद कायरता दिखा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। एक महीने बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध को लेकर कोई हल नहीं निकला है। लिहाजा, रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले तेज कर दिया है। उधर, यूक्रेनन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसको लेकर पश्चिम देशों को निशाना साधा है। साथ ही कहा कि पश्चिम देश रूस हमले के बाद कायरता दिखा रहे हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

उन्होंने अपील की है कि पश्चिमी देश अपने लड़ाकू विमानों का एक फीसदी भी उसें दें तो वो रूस से आसानी से निपट सकता है। इन सबके बीच रूस की तरफ से दावा किया गया है कि उसका मुख्य डोनबास क्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित करना है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक महीने से ज्यादा समय युद्ध के बीतने के बाद रूस अब इसको खत्म करने पर विचार कर रहा है। लेकिन उसके डोनबास पर नियंत्रण के ऐलान से यूक्रेन के दो हिस्सों में बंट जाने का भी खतरा पैदा हो गया है।

बता दें कि, यूक्रेन के कई शहरों पर रूस ने कब्जा कर लिया है। एक महीने से ज्यादा का समय होने के बाद भी दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का कोई हल नहीं निकल सका है। दोनों देशों अपने अपने दावे कर रहे हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...