1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Umesh Pal Murder Case: विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे उमेश पाल, सपा में हुए थे शामिल

Umesh Pal Murder Case: विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे उमेश पाल, सपा में हुए थे शामिल

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। इधर, जांच में कई तथ्य चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। उमेश पाल (Umesh Pal) की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उमेश पाल (Umesh Pal) 2022 के विधानसभा चुनाव में फाफामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। इधर, जांच में कई तथ्य चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। उमेश पाल (Umesh Pal) की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उमेश पाल (Umesh Pal) 2022 के विधानसभा चुनाव में फाफामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

पढ़ें :- CM भूपेश बघेल बोले-पिछड़ा विरोधी है BJP, पूछा-अखिलेश यादव ने बंगला छोड़ा था तो उसे गंगाजल से किसने शुद्ध कराया?

इसको लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी के कई नेताओं से पैरवी कराई थी। यही नहीं उमेश पाल (Umesh Pal)  अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन भी थामे थे लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वो​ फिर से भाजपा में आ गए थे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष के जरिए करीब आठ महीने पहले उमेश पाल (Umesh Pal)  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मिले थे। तब बाकायदा अखिलेश (Akhilesh Yadav)  की मौजूदगी में उमेश को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी। बताया जा रहा है कि, उमेश पाल ने 20 फरवरी 2021 को सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

 

पढ़ें :- अभी तक का सबसे भ्रष्ट कोई वाइस चांसलर आया है तो यही आया है, कानपुर में बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...