यूपी राज्यसभा के लिए सभी 10 सांसद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। पर्चों की स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद इसका ऐलान किया गया। बीजेपी के 8 और सपा के 2 राज्यसभा सांसद निर्विरोध चुने गए। प्रो. रामगोपाल यादव, धनराज परिमल नाथवानी, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत, गोपी पांडे, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, रामप्रताप सिंह और श्रुति गंगवार को विधानसभा में प्रमाण पत्र सौंपे गए।
लखनऊ: यूपी राज्यसभा के लिए सभी 10 सांसद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। पर्चों की स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद इसका ऐलान किया गया। बीजेपी के 8 और सपा के 2 राज्यसभा सांसद निर्विरोध चुने गए। भाजपा के निर्वाचित सदस्यों में राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह, पार्टी के ओबीसी मोर्चा प्रमुख प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं। सपा की ओर से वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी धनराज परिमल नथवानी चुने गए।
नामांकन पत्रों की जांच में दो निर्दलीय उम्मीदवारों के पर्चे खारिज होने और नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी के पीछे न हटने से 10 सीटों के लिए ठीक 10 वैध उम्मीदवार रह गए। इसके चलते 16 अक्टूबर को निर्धारित मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।
आज 10 में से 8 सीटें भाजपा जीती है और ये परिणाम का ट्रेंड विधानसभा चुनाव तक चलेगा : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने कहा कि मैं पिछले 36 सालों से पार्टी के विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी उठा रहा हूं। अब सदन में प्रदेश और देश की जनता की समस्या उठाने का काम करूंगा। आज 10 में से 8 सीटें भाजपा जीती है और ये परिणाम का ट्रेंड विधानसभा चुनाव तक चलेगा। 80 फीसदी सीटें भाजपा जीतेगी और 20 फीसदी INDI गठबंधन जीतेगा।
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद धनराज नाथवानी, बोले-अखिलेश जी के प्रगतिशील विज़न को संसद के पटल पर आगे बढ़ाने के लिए मैं पूर्णतः समर्पित रहूंगा
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद धनराज नाथवानी कहा कि यूपी से राज्यसभा के लिए मेरे निर्वाचित होने पर, मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व और विधायकों का अंतःकरण से आभार, जिन्होंने मुझ पर अटूट विश्वास जताया। उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अखिलेश के प्रगतिशील विज़न को संसद के पटल पर आगे बढ़ाने के लिए मैं पूर्णतः समर्पित रहूंगा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान, 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न में मैं विधिवत अपना विजय प्रमाण पत्र प्राप्त करूंगा। आप सभी के असीम स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए मेरे निर्वाचित होने पर, मैं समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व और माननीय विधायकों का अंतःकरण से आभार, जिन्होंने मुझ पर अटूट विश्वास जताया।
उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आदरणीय अखिलेश जी के प्रगतिशील विज़न को संसद के पटल पर आगे बढ़ाने के लिए मैं पूर्णतः समर्पित रहूँगा।
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान, 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न में मैं विधिवत अपना विजय प्रमाण पत्र प्राप्त करूँगा। आप सभी के असीम स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!
@yadavakhilesh @samajwadipartyपढ़ें :- Video : अभिजीत दीपके ने मोदी सरकार के लिए मजे, बोले- दिल्ली में रेलवे बंद, मेट्रो बंद, डर का माहौल अच्छा है...
— Dhanraj Nathwani (@DhanrajNathwani) October 9, 2026