1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-उन्होंने कहा जो उन्होंने किया देश उन्हें माफ नहीं करेगा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-उन्होंने कहा जो उन्होंने किया देश उन्हें माफ नहीं करेगा

संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष की तरफ से एक दूसरे पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष की तरफ से एक दूसरे पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अपरिपक्व, अगंभीर व अलोकतांत्रिक राहुल गांधी जी का आचरण सदन व सदन के बाहर शर्मसार करने वाला है। सदन के अंदर युवकों द्वारा फैलाए अराजकता के दौरान जब बाक़ी सांसद स्थिति क़ाबू में करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वहां पर राहुल गांधी नहीं आए।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

इसके साथ ही कहा, राहुल गांधी ने जो किया उसके लिए देश उन्हें माफ नहीं करेगा। अगर एक सांसद ने गलत काम किया है तो उन्हें उसमें शामिल होने के बजाय उसे रोकना चाहिए था, माफी मांगने के बजाय वे आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही कहा, राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वो आरोप लगाकर खबरों में रहना चाहते हैं। इनको जनता से कोई लेना देना नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...