HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: 24 घंटे में मिले 8,901 कोरोना के केस, एक दिन में की गई 1,93,419 सैम्पल की जांच

यूपी: 24 घंटे में मिले 8,901 कोरोना के केस, एक दिन में की गई 1,93,419 सैम्पल की जांच

। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,93,419 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 8,901 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,87,03,338 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर हेतु 82,438 सैम्पल भेजे गये है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,93,419 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 8,901 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,87,03,338 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर हेतु 82,438 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 16,786 लोग तथा अब तक कुल 18,93,577 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 72,393 एक्टिव मामले है, जिनमे 70,175 लोग होम आइसोलेशन में है।

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,53,31,893 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 98.58 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,85,78,831 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 66.87 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 85,21,043 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 60.80 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 9,54,750 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 25,33,86,517 डोज दी जा चुकी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। 19 जनवरी 2022 को संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत थी, जो घटकर 26 जनवरी 2022 को 4.98 प्रतिशत तक आ गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में लगें कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुए उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जा रही है। निर्वाचन में लगे अधिकारी/कर्मचारी अपनी दूसरी डोज के 90 दिन पूरे होने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...