1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Board Big Update : यूपी बोर्ड रिजल्ट मई में , 1 माह में चेक होंगी 3 करोड़ से ज्यादा कॉपी

UP Board Big Update : यूपी बोर्ड रिजल्ट मई में , 1 माह में चेक होंगी 3 करोड़ से ज्यादा कॉपी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा होली से पहले खत्म हो गई थी। अब इस परीक्षा में शामिल हुई छात्र-छात्राओं को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board Result)   से जुड़े अपडेट्स upmsp.edu.in पर चेक किए जा सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा होली से पहले खत्म हो गई थी। अब इस परीक्षा में शामिल हुई छात्र-छात्राओं को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board Result)   से जुड़े अपडेट्स upmsp.edu.in पर चेक किए जा सकते हैं।

पढ़ें :- UP Board Exam 2023 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड ?

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च 2023 से शुरू किया जाएगा (UP Board Exam 2023)। इसके लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। सिर्फ यही नहीं, परीक्षकों की एक दिवसीय ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने तक कॉपियों को सख्त निगरानी में रखा गया है।

58 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 8656 एग्जाम सेंटर बनाए थे। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा 14 और हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिनों तक चली थी। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 31 लाख 16 हजार 487 और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 27 लाख 69 हजार 258 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस साल कुल 58 लाख 85 हजार 745 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे।

1 महीने पहले आएगा रिजल्ट
2022 की तुलना में इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट मई में यानी 1 महीने पहले जारी हो सकता है (UP Board 10th 12th Result 2023)। पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जून में आया था। इस साल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए परिषद से निर्देश भी मिल चुके हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा एक महीने पहले शुरू हुई थी। मूल्यांकन भी एक महीने पहले शुरू हो रहा है।

1 लाख से ज्यादा परीक्षक करेंगे चेकिंग

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स की कुल 3.19 करोड़ कॉपियां चेक होनी हैं।इसके लिए यूपी बोर्ड ने 1,43,933 परीक्षक नियुक्त किए हैं। यूपी बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। बोर्ड ने फिलहाल रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणाम मई 2023 में घोषित हो सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...