1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश  की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 (UP Board 10th 12th Time Table 2027) के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम  के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2027 तक करवाया जायेगा।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश  की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 (UP Board 10th 12th Time Table 2027) के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम  के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2027 तक करवाया जायेगा।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

यूपी विधानसभा चुनाव के चलते केवल 20 दिनों में होंगी परीक्षाएं

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन केवल 20 दिनों में करवाया जायेगा।

पूरा टाइम टेबल करें चेक

TimeTable_2027_Vigyapti

पढ़ें :- IAS Transfers: यूपी में दो आईएएस अफसरों के हुए तबादले, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त

परीक्षा के लिए शिफ्ट एवं टाइमिंग

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित करवाई जाती हैं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।

मॉडल पेपर वेबसाइट पर उपलब्ध, तेज कर दें तैयारियां

बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए मॉडल पेपर ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आप इससे अपनी तैयारियों को परख सकते हैं और आंकलन कर सकते हैं। जिन टॉपिक्स में आप अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं उसकी तैयारी और भी तेज कर दें ताकी बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...