HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Breaking News : 23 आईपीएस अफसरों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

UP Breaking News : 23 आईपीएस अफसरों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को 23 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें लखनऊ सहित कई जनपदों के पुलिस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल देखने को मिला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को 23 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें लखनऊ सहित कई जनपदों के पुलिस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल देखने को मिला है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में कानून व्यवस्था के दुरुस्तीकरण और आम जनता के लिए सुलभ न्याय सुनिश्चित करने के लिए ऐसी प्रशासनिक कार्रवाइयों का सिलसिला आए दिन देखने को मिलता रहता है।

पढ़ें :- Benefits of eating coconut: डेली सुबह खाली पेट नारियल खाने से होते हैं शरीर, स्किन और बालों को ये फायदे

तबादला सूची के मुताबिक महात्मा प्रसाद को एसपी एससीआरबी लखनऊ बनाया गया है। भीमपुरी अशोक को एसपी फूड सेल लखनऊ का जिम्मा सौंपा गया है। अरविंद मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया गया है। वहीं अनिल कुमार सिंह 28वीं पीएसी के कमांडेंट बनाए गए हैं। बबीता साहू को एसपी प्रशासन पुलिस महानिदेशक का जिम्मा सौंपा गया है।

इन IPS अफसरों के हुए तबादले

  • सर्वानंद यादव एसपी ट्रैफिक निदेशालय बने।
  • रमेश गुप्ता एसपी इंटेलिजेंस लखनऊ बने।
  • राजेश यादव एसपी साइबर क्राइम लखनऊ।
  • बबिता साहू एसपी डीजीपी हेड क्वार्टर बनीं।
  • लाल साहब यादव एसपी EOW लखनऊ बने।
  • ओम प्रकाश यादव सेनानायक एसएसएफ लखनऊ।
  • महात्मा प्रसाद एसपी एससीआरबी लखनऊ बने।
  • बीपी अशोक एसपी खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ बने।
  • अरविंद मिश्रा एसपी इंटेलिजेंस कानपुर नगर बने।
  • अनिल कुमार सिंह सेनानायक 28वीं वाहिनी PAC इटावा।
  • श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट।
  • हफीजुर्रहमान एसपी EOW कानपुर नगर बने।
  • केशव चंद्र गोस्वामी एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ।
  • राजधारी चौरसिया एसपी EOW लखनऊ बनाए गए।
  • प्रबल प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट।
  • राजेश कुमार एसपी विशेष जांच लखनऊ बनाए गए।
  • गिरिजेश कुमार एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ बने।
  • शैलेंद्र कुमार राय एसपी एलआईयू आजमगढ़ बने।
  • शिवाजी पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट बने।
  • आदित्य शुक्ला एसपी विजिलेंस लखनऊ बनाए गए।
  • प्रेमचंद्र एसपी भर्ती बोर्ड लखनऊ बनाए गए।
  • चंद्र प्रकाश शुक्ला एसपी कोऑपरेटिव लखनऊ।
  • दयाराम एसपी भ्रष्टाचार निवारण लखनऊ बने।

पढ़ें :- Benefits of bathing with camphor water: कपूर के पानी से नहाने से शरीर को होते हैं ये चौकाने वाले फायदे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...